रविवार को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को कुशीनगर के कप्तानगंज व सेवरही में जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सभा स्थल का जायजा लिया सीएम की सुरक्षा को लेकर की जिले के आला अफसर तैयारी में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 05:00 AM (IST)
रविवार को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारी शुरू
रविवार को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारी शुरू

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम एस राजलिगम व एसपी सचिन्द्र पटेल ने गुरुवार को कप्तानगंज में विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय के पीछे खाली पड़े भूखंड को कार्यक्रम स्थल के लिए चुना। यहीं एक किनारे हेलीपैड भी बनेगा और सभा भी होगी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को हेलीपैड बनाने का निर्देश दे दिया।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले रामकोला में होने की बात कही जा रही थी। वहां कार्यक्रम स्थल का चयन न होने पर अधिकारियों ने कप्तानगंज का चयन किया। अधिकारियों ने कई स्थलों को देखा, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी। आखिर में उन्होंने तहसील के पीछे एक व्यक्ति की खाली पड़ी भूमि का चयन किया। कार्यक्रम स्थल के चयन के बाद डीएम ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी अधिशासी अभियंता ओपी तिवारी को हेलीपैड बनाने व सभा स्थल को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। एसडीएम कोमल यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, तहसीलदार अहमद फरीद खान, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 सितंबर को कप्तानगंज व सेवरही आएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

सेवरही के किसान पीजी कालेज परिसर का भी अधिकारियों ने दौरा किया तथा मातहतों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए सुझाव दिए। हेलीपैड की जगह निर्धारित की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व विधायक डा. पीके राय, पीडब्ल्यूडी के एई एसके विश्वकर्मा, लक्ष्मण शुक्ल, अभिषेक शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी