सपा के गढ़ में लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए सहेज गए मुख्यमंत्री

सियासी रणनीति के तहत इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर चुनावी मोड में जनता के बीच भाजपा सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। सपा सरकार में भ्रष्टाचार व नाकामियां गिनाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी को सहेज गए।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:05 AM (IST)
सपा के गढ़ में लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए सहेज गए मुख्यमंत्री
सपा के गढ़ में लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए सहेज गए मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

गोरखपुर, महेंद्र कुमार त्रिपाठी। देवरिया जिले का भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र को समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। वजह इस विधानसभा क्षेत्र में अभी तक भाजपा का खाता नहीं खुल सका है। लगातार समाजवादी का कब्जा रहा है। सियासी रणनीति के तहत इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर चुनावी मोड में जनता के बीच भाजपा सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया तथा सपा सरकार में भ्रष्टाचार व नाकामियों को समझा कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी को सहेज गए।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर लोगों को पार्टी से जोडा

भाटपाररानी क्षेत्र के रघुराज सिंह इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 35 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार की योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की। भले ही कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण था लेकिन उन योजनाओं के लाभार्थियों मे सभी जाति एवं सभी मजहब का समन्वय था। सियासी जानकारों का मानना है कि यह सियासी रणनीति का एक हिस्सा भी माना जा रहा है।

पिछली सरकार की कमियों को गिनाया

जनसभा में मंच से लोगों से सीधा संवाद कर 2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में बिजली ठीक ढंग से मिल रही थी या नहीं। इस पर जनता ने इसका जवाब दिया की नहींं। सीएम योगी उत्साहित अंदाज में भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था मुकम्मल होने की हामी जनता से भरवाकर माहौल को बेहतर करने की कोशिश की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को जोड़ते हुए देवरिया में नई चीनी मिल स्थापित करने की भी बात कह कर खूब तालियां बटोरी।

स्‍वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण कर इलाके के लोगों को किया प्रभावित

मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में मेडकल कालेज के सपने को साकार करने व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुराज सिंह के सम्मान में प्रतिमा के अनावरण को स्थानीय लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। इसके अलावा स्वाधीनता आंदोलन में बलिदान होने वाले छात्र रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सम्मान में देवरिया में स्मारक बनाए जाने की भी जानकारी देकर लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की पूरी कोशिश की।

चुनावी मोड में रखी बात

दूसरी तरफ भाजपा शासनकाल में बिजली, महिलाओं को रोजगार तथा बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास एवं बेरोजगार लोगों को रोजगार देने व किसानों को कृषि यंत्र देने व गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न देने की कार्य योजना को बता कर लोगों को जोड़ने में सफल रहे। करीब सात मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी मोड में अपनी बात को रखते हुए जनसभा में मौजूद लोगों से अपील किया कि 2017 में जो जो आप लोगों ने किया उसकी पुनरावृत्ति न करें बल्कि इस विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाकर भाजपा को मजबूत करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियासी वार करते हुए सपा बसपा व कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर फोकस किया तो भीड़ ने सीएम योगी की बातों को खूब पसंद किया।

chat bot
आपका साथी