मुख्यमंत्री का देवरिया आने का कार्यक्रम निरस्त, अब ऑनलाइन करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 सितंबर को देवरिया आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री अब शुक्रवार को ही देवरिया की विभिन्न परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देवरिया के जिलाधिकारी अमित किशोर ने दी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:46 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:46 AM (IST)
मुख्यमंत्री का देवरिया आने का कार्यक्रम निरस्त, अब ऑनलाइन करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ। फाइल फोटो

देवरिया, जेएनएन। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 सितंबर को देवरिया आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री अब ऑनलाइन विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी अमित किशोर ने दी। कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में सभी मीडिया कर्मियों के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह सहित भाजपा नेताओ को बुलाया गया है को बुलाया गया है।

26 को आने का था कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को देवरिया आने का कार्यक्रम था। मौसम में आए बदलाव के चलते उनके कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर देविरया चीनी मिल ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया था। इससे पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया था। कार्यक्रम निरस्‍त होने के बाद अब ऑनलाइन कार्यक्रम में शुक्रवार को ही कई परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्‍यास करेंगे। 

chat bot
आपका साथी