घर बैठे हुनर दिखाएंगे शतरंज के खिलाड़ी, 16 अगस्‍त को होगा आयोजन Gorakhpur News

रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में घर बैठे ही खिलाड़ी शामिल होंगे। स्वतः ही उनके प्रतिद्वंद्वी का चयन हो जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:43 PM (IST)
घर बैठे हुनर दिखाएंगे शतरंज के खिलाड़ी, 16 अगस्‍त को होगा आयोजन Gorakhpur News
घर बैठे हुनर दिखाएंगे शतरंज के खिलाड़ी, 16 अगस्‍त को होगा आयोजन Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के कारण खेलों की दुनिया भी बदल रही है। खिलाड़ी मैदान से दूर हटकर घरों में कैद हो गए हैं। इंडोर खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करना भी आसान नहीं रह गया है। ऐसे में जिले के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें खिलाड़ी घर बैठकर मोबाइल या लैपटॉप के जरिए प्रतियोगिता से जुड़कर अपना हुनर दिखा सकेंगे।

 जिले के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ी रवि प्रकाश की याद में साथी खिलाड़ी यह प्रतियोगिता आयोजित कराने जा रहे हैं। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और खिलाड़ी पंजीकरण करा भी रहे हैं। रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में घर बैठे ही खिलाड़ी शामिल होंगे। स्वतः ही उनके प्रतिद्वंद्वी का चयन हो जाएगा। सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा फिलहाल 50 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण पूरी तरह से निश्शुल्क है। प्रतियोगिताएं न होने से अभ्यास से वंचित खिलाड़ियों के लिए भी यह बेहतर मौका होगा। उन्हें अन्य रेटेड खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी तैयारी परखने का अवसर मिलेगा।

ऐसे आयोजित होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता 16 अगस्त रविवार को शाम सात बजे से 8.30 बजे तक होगी। एक राउंड तीन मिनट का होगा। लीचेस डॉट ऑर्ग (lichess.org) पर जुड़ सकेंगे। इसी प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों को उनके प्रतिद्वंद्वी मिलेंगे। एक मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ी दूसरे के साथ खेल सकेंगे। आयोजन समिति की ओर से कुल 74 तरह के पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता में दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। आयोजक अनुराग दुबे का कहना है कि जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी की याद में इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज खिलाड़ी भी घर पर हैं। इससे उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में निश्शुल्क पंजीकरण कराना होगा।

chat bot
आपका साथी