चंदन के भाई ने भाजपा नेता को दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस Gorakhpur News

रामभोला ने पुलिस को बताया कि अभयनंदन उनके ऊपर जेल से छूटे अपने छोटे भाई नंदन की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहा था। आधे घंटे के अंदर कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:00 PM (IST)
चंदन के भाई ने भाजपा नेता को दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस Gorakhpur News
चंदन के भाई ने भाजपा नेता को दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद कुख्यात चंदन के भाई ने भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी है। रविवार की रात में भाजपा नेता के मोबाइल पर कई बार धमकी भरा फोन आया। जिसकी जानकारी उन्होंने चिलुआताल पुलिस के साथ ही अधिकारियों को दी।

चिलुआताल के कुसहरा निवासी व नेता रामभोला सिंह गोरखनाथ के सुभाषचंद्र बोस नगर में रहते हैं। वह भाजपा आर्यनगर मंडल, पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। रविवार को वह गांव गए थे। आरोप है कि रात में 10.30 बजे चंदन सिंह के बड़े भाई अभयनंदन ने उनके पास फोन किया। कॉल रिसीव करते ही गाली देने लगा।

भाजपा नेता ने बताया कारण

रामभोला ने पुलिस को बताया कि अभयनंदन उनके ऊपर जेल से छूटे अपने छोटे भाई नंदन की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहा था। आधे घंटे के अंदर कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी दी। घबराए रामभोला सिंह ने इसकी जानकारी चिलुआताल थाना प्रभारी, भाजपा नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारियों को दी। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि भाजपा नेता को धमकी देने पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश थानेदार को दिया है। फोन करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

एसएसबी में सिपाही है अभयनंदन

इस संबंध में एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता का कहना है कि शातिर चंदन सिंह भी कुसहरा गांव का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई अभयनंदन एसएसबी में सिपाही है। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में तैनात है। राम भोला सिंह के पास फोन अभयनंदन ने किया था या किसी और ने, पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। 

chat bot
आपका साथी