गाेरखपुर में कपड़ा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा चैंबर आफ टेक्सटाइल

थोक के साथ ही फुटकर और रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए दीपावली के दिन गुरुवार को चैंबर आफ टेक्सटाइल (सीओटी) का गठन किया गया। संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश नेभानी को साैंपी गई। जबकि उपाध्यक्ष मनीष सराफ महामंत्री संजय अग्रवालबनाया गया है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 05:15 PM (IST)
गाेरखपुर में कपड़ा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा चैंबर आफ टेक्सटाइल
गाेरखपुर में कपड़ा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा चैंबर आफ टेक्सटाइल। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। थोक के साथ ही फुटकर और रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए दीपावली के दिन गुरुवार को चैंबर आफ टेक्सटाइल (सीओटी) का गठन किया गया। संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश नेभानी को साैंपी गई। जबकि उपाध्यक्ष मनीष सराफ, महामंत्री संजय अग्रवाल, सचिव राहुल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अनूप गोयल को बनाया गया है।

व्‍यापारियों के हितों के लिए जरूरी था संगठन

संगठन के गठन के बाद गुरुवार को पहली बैठक आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए अध्यक्ष नेभानी ने कहा कि प्रदेश के कपड़ा व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए काफी समय से एक संगठन की जरूरत महसूस हो रही थी। अभी थोक वस्त्र विक्रेताओं के हक की लड़ाई को हम मजबूती से लड़ रहे हैं। इसका परिणाम है कि बाजार में व्यापारियों का शोषण पूरी तरह रुक चुका है। सरकारी व्यवस्था के तहत जांच की कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ होती है।

फुटकर कपडा व्‍यापरियों की है कई समस्‍याएं

फुटकर कपड़ा व्यापारी और रेडीमेड कपड़ा विक्रेताओं की कई समस्याएं हैं। संगठन न होने के कारण इन व्यापारियों का न सिर्फ उत्पादक शोषण करते हैं। कई बार स्थानीय स्तर पर भी उनकी आवाज को दबा दी जाती है।

कपडे पर जीएसटी बहुत अधिक

उन्होंने कहा कि कपड़े पर जीएसटी बहुत ज्यादा हो गई है। इससे कपड़े के मूल्य में काफी वृद्धि हो गई है। संगठन का विस्तार होने के साथ ही कपड़े पर जीएसटी कम करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। संगठन मजबूत होगा तो हमारी हर जायज मांग सरकार को माननी ही पड़ेगी। जल्द ही सभी जिलों में संगठन का विस्तार कर कपड़ा व्यापारियों को इससे जोड़ा जाएगा। पहले चरण में पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठन विस्तार की रणनीति बना ली गई है। बैठक में बालकृष्ण रूंगटा, शिवम दास, नितिन नेभानी, सुशील कपूर, दिलीप मल्होत्रा, अजय सिंह, मनोज कश्यप, रोहित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी