Gorakhpur Railway: रेलवे स्टेशन पर खुला केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क

एसपी रेलवे ने कहा कि आधुनिक केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क में 24 घंटे दो महिला सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी। महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी समस्त शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक कंप्यूटर सिस्टम मोबाइल रजिस्टर रखा गया है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:37 PM (IST)
Gorakhpur Railway: रेलवे स्टेशन पर खुला केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क
गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पर महिला हेल्‍प डेस्‍क।

गोरखपुर, जेएनएन। रेलवे स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के सामने महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। एसपी रेलवे डा. बृजेश सिंह ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।

एसपी रेलवे ने कहा कि आधुनिक केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क में 24 घंटे दो महिला सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी। महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी समस्त शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल, रजिस्टर रखा गया है। फरियादी के लिए पीने का शुद्ध पानी, कागज और कलम की भी व्यवस्था कराई गई है। शिकायत दर्ज करने के बाद फरियादी को पर्ची दी जाएगी। आगंतुक कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 व 108 का स्टीकर चस्पा कराया गया है। उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव थाना जीआरपी, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश सिन्हा, रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

निरस्त है दरभंगा-अमृतसर स्पेशल

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ रूट बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। दरभंगा से 25 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी। अमृतसर से 27 जनवरी, 2021 को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल निरस्त रहेगी। वहीं जयनगर से 25 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलायी जाएगी। अमृतसर से 25 जनवरी, 2021 को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-व्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-व्यास के रास्ते चलायी जाएगी।

रेल डाक सेवा कर्मियों का द्बिवार्षिक अधिवेशन शुरू

भारतीय रेल डाक सेवा, मेल मोटर कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ का दो दिवसीय द्बिवार्षिक अधिवेशन रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ।  मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (प्रणित) के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा कर्मचारियों व मजदूरों के हित में बंद पुरानी पेंशन नीतियों का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सरकार से बात की जाएगी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी मणि त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री, श्री राम उग्रह गुप्ता, महराजगंज के जिलाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, कुशीनगर के सोनू दीक्षित रविन्द्र प्रजापति, राजकुमार मौर्या, मदन उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी