स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता परखेगा सीबीएसई, 228 स्कूलों का किया जाएगा सर्वे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में कक्षा तीन पांच आठ व 10 के विद्यार्थियों के पठन-पाठन का स्तर जानने के लिए सर्वे कराएगा। यह सर्वे कोई और नहीं बल्कि बोर्ड से नामित शिक्षक करेंगे। सीबीएसई ने इसके लिए प्रत्येक स्कूलों से 10-10 शिक्षकों की सूची मांगी है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:30 PM (IST)
स्कूलों में पठन-पाठन की गुणवत्ता परखेगा सीबीएसई, 228 स्कूलों का किया जाएगा सर्वे
पठन-पाठन की गुणवत्ता परखेगा सीबीएसई। प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षक बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में कक्षा तीन, पांच, आठ व 10 के विद्यार्थियों के पठन-पाठन का स्तर जानने के लिए सर्वे कराएगा। यह सर्वे कोई और नहीं बल्कि बोर्ड से नामित शिक्षक करेंगे। सीबीएसई ने इसके लिए प्रत्येक स्कूलों से 10-10 शिक्षकों की सूची मांगी है, जिन्हें पर्यवेक्षक बनाकर स्कूलों में सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय व एनसीईआरटी के साथ मिलकर स्कूलों की गुणवत्ता परखेगा सीबीएसई

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2021) के तहत सीबीएसई केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय व एनसीईआरटी के साथ मिलकर स्कूलों की गुणवत्ता परखेगा।

पठन-पाठन का स्तर भी देखना सर्वे का उद्देश्य

सर्वे का उद्देश्य न सिर्फ पठन-पाठन का स्तर देखना है बल्कि सरकार की नीतियों का स्कूलों द्वारा किए जाने वाले अनुपालन की भी जानकारी लेनी भी है। सर्वे के संचालन के लिए सीबीएसई ने जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं, जो सर्वे के संचालन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के लिए अधिकृत होंगे। इनकी नियुक्ति जिला स्थित सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों से होनी हैं। नियुक्ति प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) एवं पीआरटी (प्राइमरी टीचर) में से की जाएगी।

प्रशिक्षित होंगे चयनित पर्यवेक्षक

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भागीदारी निभाने वाले पर्यवेक्षकों को सर्वे से पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। सीबीएसई ने जिले में नियुक्त जिला समन्वयकों से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति अपने विद्यालयों से शुरू करते हुए जिले के अन्य सीबीएसई विद्यालयों से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति दी गई संख्या के अनुसार जल्द से जल्द पोर्टल पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में किया जाना है 228 विद्यालयों का सर्वे

एनएएस जिला समन्वयक विशाल त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में 228 विद्यालयों का सर्वे किया जाना है। इसके लिए एक बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों की आवश्यकता थी, जिसे देखते हुए सीबीएसई ने सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर इसके लिए अनुरोध किया था। इसके तहत जिले में 274 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी