Gorakhpur Zila Panchayat Counting 2021: गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व किन्नरों पर केस दर्ज

Gorakhpur Zila Panchayat Counting 2021 उप निरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि वार्ड नं0 33 के जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सरिता देवी अपने साथ कुछ किन्नरों को लेकर पहुंची हैं। प्रमाण पत्र वितरित करने वाले उप संचालक चकबंदी न्यायालय में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रही हैं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:50 AM (IST)
Gorakhpur Zila Panchayat Counting 2021: गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व किन्नरों पर केस दर्ज
पंचायत चुनाव के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। वार्ड नंबर 33 के जिला पंचायत सदस्य की मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाकर कचहरी में हंगामा करने वाली प्रत्याशी और समर्थन में आए किन्नरों पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी एसके शर्मा की तहरीर पर कार्रवाई हुई है।

चकबंदी न्‍यायालय में घुस गई भीड़

चौकी प्रभारी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि चार मई की रात में वह कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे। चकबन्दी कार्यालय ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि वार्ड नं0 33 के जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सरिता देवी अपने साथ कुछ किन्नरों को लेकर पहुंची हैं। प्रमाण पत्र वितरित करने वाले उप संचालक चकबंदी न्यायालय में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि सभी को मना किया गया था, पर कोई मानने को तैयार नहीं था। सभी लोग उप संचालक चकबंदी न्‍यायालय में घुस गए।

पुलिसकर्मियों के साथ धक्‍का-मुक्‍की

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए निर्वाचन कार्य बाधित कर दिया है।फोर्स के साथ वह पहुंचे तो देखा की निर्वाचन कार्य बाधित है। अधिकारी व कर्मचारी सरिता के साथ ही किन्नरों को समझानें को लगे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। वह लोग विजयी प्रत्याशी रंजीता को फर्जी तरीके से जिताने का आरोप लगा रहे थे।महिला थाना प्रभारी व पुलिस बल की मदद से इन लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकाला गया।प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लाकडाउन के उल्लंघन में 16 व्यक्तियों का चालान

पिपराइच थाना पुलिस ने रात करीब नौ बजे लाकडाउन उल्लंघन के मामले में क्षेत्र के 16 व्यक्तियों का चालान किया है। उनसे 16 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। पिपराइच थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसके साथ ही साथ तीन वाहन सीज किया गया है। उन्‍होंने कहा कि लाकडाउन का किसी भी कीमत पर उल्‍लंघन नहीं होने दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी