दिग्विजय सिंह के खिलाफ बस्ती में भी दर्ज हुआ मुकदमा, भगवा वस्‍त्र पर दिया था आपत्तिजनक बयान Gorakhpur News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आपत्तिजनक बयान पर बस्ती में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:38 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 11:11 AM (IST)
दिग्विजय सिंह के खिलाफ बस्ती में भी दर्ज हुआ मुकदमा, भगवा वस्‍त्र पर दिया था आपत्तिजनक बयान Gorakhpur News
दिग्विजय सिंह के खिलाफ बस्ती में भी दर्ज हुआ मुकदमा, भगवा वस्‍त्र पर दिया था आपत्तिजनक बयान Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आपत्तिजनक बयान पर बस्ती में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों भगवा वस्‍त्र को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के कारण दिग्विजय सिंह कुशीनगर से भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

बस्‍ती जिले के न्याय मार्ग निवासी सामाजिक संस्था पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक चैनलों पर अपने बयान में कहा था कि भगवा पहन कर लोग दुष्कर्म कर रहे हैं। भगवा पहन कर चूरन बेचते हैं। जय सियाराम के नारे पर भी आपत्तिजनक बात कही थी।

कहा- दिग्विजय के बयान से आहत हूं

राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस नेता के बयान से वह आहत हैं और मानसिक दबाव में हैं। देश की अस्मिता की पहचान भगवा है, किसी एक के गलत कृत्य के लिए संपूर्ण सनातन परंपरा पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 अ, 505 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 

chat bot
आपका साथी