संतकबीर नगर में दुल्‍हन लेकर जा रही कार भिड़ी, दूल्‍हा समेत सात लोग घायल Gorakhpur News

संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरेब स्थित ओवरब्रिज के निकट खड़ी बोलेरो से कार टकरा गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। देवरिया से बहराइच जा रही कार में दूल्हा दुल्हन सहित परिवार व रिश्तेदार के अन्य लोग सवार थे।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:10 AM (IST)
संतकबीर नगर में दुल्‍हन लेकर जा रही कार भिड़ी, दूल्‍हा समेत सात लोग घायल Gorakhpur News
मार्ग दुर्घटना में घायल दूल्हा-दुलहन को एंबुलेंस में बैठाते लोग। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरेब स्थित ओवरब्रिज के निकट खड़ी बोलेरो से कार टकरा गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। देवरिया से बहराइच जा रही कार में दूल्हा, दुल्हन सहित परिवार व रिश्तेदार के अन्य लोग सवार थे। कांटे चौकी के पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस घटना में बोलेरो चालक भी घायल हुआ है।

देवरिया जिले में गई थी बरात

गोंडा जिले के तहसील बहराइच के पटदेवरा गांव से बरात देवरिया जिले में गई थी। चालक विजय कुमार पुत्र सूर्य नारायण कार चला रहे थे। चालक कार लेकर देवरिया से वापस बहराइच जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के चुरेब स्थित ओवरब्रिज के निकट खड़े एक बोलेरो से कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार दूल्हा छोटू चौधरी पुत्र रामसहाय चौधरी, दुल्हन गुड़‍िया, दूल्हे की बहन पूजा, दूल्हे का रिश्तेदार राकेश, दोस्त रामसहाय के अलावा कार चालक विजय और बोलेरो चालक भी घायल हो गए। इसके अलावा कार में सवार अन्य दो छोटी लड़कियों को भी मामूली चोट लगी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग मदद में जुट गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कांटे पुलिस चौकी के प्रभारी बलराम पांडेय ने घायल दूल्हा, दुल्हन और दूल्हे की चाची को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। कार चालक और दूल्हे के दोस्त का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।

पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन पर मुकदमा

बखिरा थानाक्षेत्र के पचेठी गांव में एक व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। तहरीर में पचेठी गांव के निवासी मोहम्मद फारुख पुत्र मुख्तार अहमद ने बताया कि उनका 14 वर्षीय भतीजा इरफान अपने घर में था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के शाकिर अली, आबिद अली, शाहिद अपशब्द कहते हुए घर पर चढ़ गए। भतीजे को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने बताया कि तीनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी