Coronavirus: गोरखपुर में बिना मास्‍क वालों पर जुर्माना लगाने का अभियान जल्‍द, आदेश का हो रहा इंतजार Gorakhpur News

महापौर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए डीएम का आदेश जरूरी होता है। आदेश न मिलने के कारण अभियान नहीं शुरू किया जा सका। उम्मीद है कि मंगलवार को आदेश मिल जाएगा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 03:52 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 03:52 PM (IST)
Coronavirus: गोरखपुर में बिना मास्‍क वालों पर जुर्माना लगाने का अभियान जल्‍द, आदेश का हो रहा इंतजार Gorakhpur News
मास्‍क लगाई युवती का फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम का प्रवर्तन बल की तरफ से शहर में बिना मास्क घूम रहे नागरिकों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जा सका। बिना मास्क घूम रहे नागरिकों से जुर्माना वसूलने के लिए डीएम का आदेश जरूरी है। डीएम का आदेश न मिलने के कारण अभियान नहीं चल सका। नगर निगम के अफसरों को उम्मीद है कि जल्‍द ही आदेश मिलने के साथ ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

कोरोना का संक्रमण रोकने और नागरिकों को मास्क लगाने को प्रेरित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने नौ अप्रैल को शहर के पांच स्थानों पर अभियान चलाया था। बिना मास्क मिले नागरिकों को नगर निगम की ओर से मास्क उपलब्ध कराया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि सोमवार से कोई बिना मास्क मिला तो जुुर्माना लगाया जाएगा। महापौर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए डीएम का आदेश जरूरी होता है। आदेश न मिलने के कारण अभियान नहीं शुरू किया जा सका। उम्मीद है कि मंगलवार को आदेश मिल जाएगा।

संक्रमण से बचने के लिए पहनें मास्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की कार्यकारी निदेशक डा. सुरेखा किशोर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के नियमों का पूरा पालन करें। बचाव ही बेहतर उपचार है। शारीरिक दूरी बनाए रखें। मास्क पहनें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें या साबुन-पानी से ठीक से हाथ धोएं। भीड़ में जाने से बचें। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। जितना अधिक बचाव के नियमों का पालन करेंगे, कोरोना से उतना ही दूर रहेंगे।

एम्स का जोर इलाज से ज्यादा बीमारियों की रोकथाम पर

उन्‍होंने सलाह देते हुए कहा कि एम्स का जोर इलाज से ज्यादा बीमारियों की रोकथाम पर है। इस समय कोरोना रूपी महामारी हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ी है। उसका मुकाबला हम सभी को मिलकर करना है। एम्स की टीम लगातार लोगों को बचाव के प्रति जागरूक कर रही है। ओपीडी में इलाज के लिए आए मरीजों को बचाव की जानकारी दी जा रही है। एक बार हम लोगों ने बचाव के हथियार से कोरोना को हराया है। पुन: सतर्क हो जाएं। घर में किसी को सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी हो तो तत्काल कोरोना की जांच करा लें। समय से इलाज शुरू हो जाने पर ठीक होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए कोरोना से डरे नहीं, बचाव के जरिये लड़ें। स्वास्थ्य कर्मी अपना दायित्व निभा रहे हैं, आम जन को भी उनके साथ लड़ाई में शामिल होना होगा, तभी यह जंग जीती जा सकती है।

chat bot
आपका साथी