समृद्ध् हुआ बौद्ध् संग्रहालय, लालगंज थाने से मिलीं 18वीं सदी की ऐतिहासिक कलाकृतियों

एडीजी जोन (पुलिस) अखिल कुमार के प्रयास से विभिन्न थानों के मालखाने में रखी ऐतिहासिक कलाकृतियों के राजकीय बौद्ध् संग्रहालय में पहुंचने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बस्ती जिले के लालगंज थाने के मालखाने में रखी 15 कलाकृतियां संग्रहालय पहुंचीं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:05 AM (IST)
समृद्ध् हुआ बौद्ध् संग्रहालय, लालगंज थाने से मिलीं 18वीं सदी की ऐतिहासिक कलाकृतियों
बस्‍ती जिलेी के लालगंंज थाने से सौंपी गई मूर्तियां के साथ बौद्ध संग्रहालय के कर्मचारी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। एडीजी जोन (पुलिस) अखिल कुमार के प्रयास से विभिन्न थानों के मालखाने में रखी ऐतिहासिक कलाकृतियों के राजकीय बौद्ध् संग्रहालय में पहुंचने का सिलसिला जारी है। बस्ती जिले के लालगंज थाने के मालखाने में रखी 15 कलाकृतियां संग्रहालय पहुंचीं। इससे पहले देवरिया के भटनी थाने की एक अष्टधातु की वैष्णव प्रतिमा संग्रहालय को प्राप्त हुई। संग्रहालय प्रशासन के मुताबिक यह सभी कलाकृतियां 18वीं शताब्दी की हैं।

भूमि स्‍पर्श मुद्रा में मिली भगवान बुद्ध की दो मूर्तियां

संग्रहालय के उप निदेशक डा. मनोज कुमार गौतम ने बताया कि लालगंज थाने से भूमि स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध की दो मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल, भगवान शिव व पार्वती, भगवान कच्छप, मां भगवती और मां सरस्वती की मूर्तियां भी संग्रहालय को मिली हैं। मूर्तियों के दौरान एक शिवलिंग, दो घंटियां, गरुण और दो घोड़े से भी संग्रहालय समृद्ध् हुआ है। एक हैटयुक्त मूर्ति भी मिली है, जो आधुनिक प्रतीत होती है।

न्‍यायालय ने थाने में रखी मूर्तियों को संरक्षित करने का दिया था निर्देश

उप निदेशक ने बताया कि उड़ीसा और तमिलनाडु के उच्च न्यायालय ने थानों के मालखाने में रखी ऐतिहासिक कलाकृतियों को संग्रहालय में भेजकर संरक्षित किए जाने का निर्देश जारी किया था। निर्देश के अनुपालन के क्रम में एडीजी जोन ने थानों से ऐतिहासिक और पुरातात्विक कलाकृतियों को संग्रहालय तक पहुंचवाने की प्रक्रिया शुरू की है।

कैंपियरगंज थाने के मालखाने से मिली थीा आधा दर्जन प्रतिमाएं

इससे पहले कैंपियरगंज थाने के मालखाने में रखी आधा दर्जन प्रतिमाएं संग्रहालय को प्राप्त हो चुकी हैं। इसके परिणामस्वरूप संंग्रहालय तो समृद्ध् हो ही रहा है, थानों में रखीं प्रतिमाएं संरक्षित भी हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत पुरासंपदाओं का संग्रह में आना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

गुलरिहा इलाके की एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाया है। गुलरिहा पुलिस आरोप की जांच कर रही है।पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि गुरुवार को दोपहर मे वह घर मेें अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला युवक इसी दौरान घर में घुस गया।उसका दोनों हाथ व मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। देवरानी के पहुंचने पर उसके साथ मारपीट करके फरार हो गया।गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी