बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन रहे मोती जायसवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 06:38 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:38 AM (IST)
बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

संतकबीर नगर : खलीलाबाद बाईपास के निकट एक होटल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम हुआ। इसमें बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपाइयों ने कहा कि इनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन रहे मोती जायसवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृष्णा चौरसिया ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए भाजपा के प्रति वह पूर्ण रुप से निष्ठावान रहेंगे। पार्टी व जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की दिशा में पार्टी कार्य कर रही है। युवा नेता के पार्टी में शामिल होने से बल मिलेगा। युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज का विकास कर रही है। इससे इस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्य करके नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के भाजपा सभी का विकास कर रही है। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का फूल-माला से स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय, नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा, हेमंत चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, राकेश मिश्रा, प्रशांत मिश्र, मुरली मनोहर चौरसिया, वेद प्रकाश सिंह, उर्मिला तिवारी, सुनीता अग्रहरि, दिगपाल पाल, नित्यानंद, दुर्गा पांडेय, अश्वनी चौरसिया, अनूप चौरसिया, रमेश सिंह, सतविदर पाल जज्जी, बुद्धिसागर पांडेय, घनश्याम दास गुप्ता, मुरली जायसवाल, अशोक यादव उर्फ साधू, राकेश मौर्य,बंधु चौहान, गौरव सिंह, नरेंद्र पांडेय, रामचंद्र चौरसिया, अर्जुन चौधरी,मनीराम यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी