घर-घर जाकर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आने का निमंत्रण दे रही बसपा Gorakhpur News

2007 में अपनाए गए सोशल इंजीन‍ियरि‍ंग के फार्मूले को दोहराने के लिए बसपा पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। अयोध्या से इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद प्रयागराज समेत कई जिलों में सम्मेलन हुआ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 11:58 AM (IST)
घर-घर जाकर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आने का निमंत्रण दे रही बसपा Gorakhpur News
बहुजन समाजवादी पार्टी सभी ज‍िलों में प्रबुद्ध सम्‍मेलन करने जा रही है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बसपा प्रबुद्ध वर्ग (ब्राह्मण सम्मेलन) सम्मेलन के माध्यम से राजनीतिक माहौल बनाने की तैयारी में जुट गई है। दो सितंबर को गोरखपुर क्लब में आयोजित सम्मेलन में सभी विधानसभा क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के दो-दौ सौ लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है बसपा

2007 में अपनाए गए सोशल इंजीन‍ियरि‍ंग के फार्मूले को दोहराने के लिए बसपा पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है। अयोध्या से इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद प्रयागराज समेत कई जिलों में सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को मिल रहे समर्थन को देखते हुए पार्टी से जुड़े लोग काफी उत्साहित हैं। पार्टी ऐसे लोगों पर फोकस कर रही है जो किसी वजह से भाजपा से नाराज हैं। सम्मेलन में विशेषकर ब्राह्मण समाज से जुड़े प्रकरणों को उठाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष आलोक मोदी ने बताया कि गोरखपुर में होने वाला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। पूरे प्रदेश में बसपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 2022 में प्रदेश में बसपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता।

भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की हत्यारोपितों के गिरफ्तारी की मांग

भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन स‍िंह सूर्यवंशी ने गगहा के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन ङ्क्षसह की पुत्री काजल के हत्यारोपितों के गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्यारोपितों पर गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए। भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव नयन के घर पहुंचे। उन्होंने राजीव नयन को ढांढस बधाया और कहा कि काजल एक बहादुर बेटी थी, जिसने अपनी जान देकर पिता की जान बचा लिया। पुलिस काजल के कातिलों पर सख्त कार्रवाई करे।

आरोपित गिरफ्तार न हों तो बुल्डोजर चलाकर उनका मकान ध्वस्त किया जाए। ताकि यह कार्रवाई लोगों के लिए एक नजीर बनें। बीते 20 अगस्त की रात रुपये के लेन-देन को लेकर जगदीशपुर भलुआन निवासी विजय प्रजापति ने अपने साथी के साथ राजीव नयन स‍िंह की पिटाई कर रहा था। काजल ने इसका विरोध किया। बदमाश नहीं माने तो वह पिटाई का वीडियो बनाने लगी। इसे लेकर बदमाशों ने काजल को गोली मार दी थी। बीते बुधवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी