निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की मुहिम में जुटी बसपा Gorakhpur News

बहुजन समाज पार्टी ने विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संगठन में फेरबदल किया जा रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 12:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 12:31 PM (IST)
निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की मुहिम में जुटी बसपा Gorakhpur News
निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की मुहिम में जुटी बसपा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल पार्टी का पूरा फोकस अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने पर है। विभिन्न स्तर की कमेटियों में से ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो निष्क्रिय हैं। अब पार्टी ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देगी। उन्हें पदमुक्त कर उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सेक्टर एवं बूथ स्तर की कमेटियों की बैठक कर रहे हैं।

मंडल एवं जिला स्तर की कमेटियों में किया जा चुका है फेरबदल

बसपा के सांगठनिक ढांचे में लगातार बदलाव किया जा रहा है। एक बार फिर मंडल स्तर पर पदों के नाम बदले गए हैं। एक मंडल में पहले चार लोगों को मुख्य सेक्टर इंचार्ज के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इनमें से दो-दो पदाधिकारियों की टीम बनाकर दो-दो जिले दे दिए गए। हाल ही में पार्टी ने इन टीमों में एक-एक नाम और जोड़ दिया। संगठन में सोशल इंजीनियरिंग की झलक देखने को भी मिल रही है। इसके अलावा जिला स्तर पर सेक्टर इंचार्ज के पद बनाए गए हैं। मुख्य सेक्टर इंचार्ज के दिशा-निर्देशन में सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर संगठन को मजबूत करने पर है जोर

कमेटियों के गठन से लेकर अबतक किये गए कार्य देखे जा रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन क्षेत्रों में काम करने वाले कैडर के लोगों से भी फीडबैक लिया जा रहा है। इसके बाद निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित कर सूची वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी जा रही है। उनके अनुमोदन के बाद ऐसे लोगों को पद से हटा दिया जाएगा और नए लोगों को मौका मिला सकेगा। विधानसभावार बैठकें हो रही हैं।

सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छोटी-छोटी बैठकें आयोजित हो रही हैं। समीक्षा में निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके नाम वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजे जा रहे हैं। कमेटी में सक्रिय लोगों को ही जिम्मेदारी मिलेगी। - हरि प्रकाश निषाद, मुख्य सेक्टर इंचार्ज गोरखपुर। 

chat bot
आपका साथी