गोरखपुर में बसपा का ब्राह्मण सम्‍मेलन अगले माह, तैयारी में जुटे बसपाई

2007 में अपनाए गए सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को दोहराने के लिए बसपा पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। अयोध्या से इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद प्रयागराज समेत कई जिलों में सम्मेलन हुआ। अब गोरखपर में होगा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 01:29 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:29 PM (IST)
गोरखपुर में बसपा का ब्राह्मण सम्‍मेलन अगले माह, तैयारी में जुटे बसपाई
बहुजन समाज पार्टी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारी में जुट गए हैं। सम्मेलन की तिथि अभी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अगस्त में ही सम्मेलन कराया जाएगा। सम्मेलन के दूसरे चरण की शुरुआत एक अगस्त को वृंदावन से होनी है।

सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को दोहरा रही पार्टी

2007 में अपनाए गए सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को दोहराने के लिए बसपा पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। अयोध्या से इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद प्रयागराज समेत कई जिलों में सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को मिल रहे समर्थन को देखते हुए पार्टी से जुड़े लोग काफी उत्साहित हैं। गोरखपुर मंडल के सेक्टर कोआर्डिनेटर जावेद सिमनानी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी शुरू हो चुकी है बस तिथि घोषित होने का इंतजार है। 2022 में प्रदेश में बसपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता।

ब्लाक व टाउन एरिया अध्यक्ष मनोनीत करेगी सपा महिला सभा

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक में ब्लाक व टाउन एरिया अध्यक्ष मनोनीत करने का फैसला लिया गया है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सपा के जिला कार्यालय पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष बिंदा सैनी ने और संचालन दुईजा देवी व नीलम पांडेय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बिंदा देवी ने कहा कि प्रदेश कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। वर्तमान सरकार में हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महंगाई के चलते रसोई की हालत खस्ता है। इससे निजात तभी मिलेगी जब 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बने। बैठक में प्रमुख रूप से मीना गुप्ता, गीता साहनी, बेबी मौर्या, तबीजुन निशा, सविता देवी, वन्दना देवी, आसमां खातुन, अनारकली मौर्या, रेखा ओझा सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी