कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की नृशंस हत्या

कुशीनगर के हाटा कोतवाली के मैनपुरवा टोला में हुई घटना में पति ने कहा कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी इसलिए उसने हत्या कर दी हत्या करने के बाद शव के पास बैठा रहा पूरी रात नशे का आदी होने की वजह से परिवार में अक्सर होता था विवाद।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:12 PM (IST)
कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की नृशंस हत्या
कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की नृशंस हत्या

कुशीनगर: हाटा कोतवाली के पड़री गांव के टोला मैनपुरवा में हुई एक लोमहर्षक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। बात न मानने पर नशेड़ी पति ने मंगलवार की रात कुल्हाडी़ से गला काटकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह शव के पास पूरी रात बैठा रहा। सुबह पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घटनास्थल से बरामद हुई।

गांव के राम सिंह की शादी रीता (36 वर्ष) से बीस वर्ष पहले हुई थी। उनके चार बच्चे रोशनी, मोशनी, कृष्णा व आदित्य हैं। स्वजन के अनुसार वह नशे का आदी था, पत्नी के साथ कृषि कार्य भी करता था। नशे की आदत की वजह से पत्‍‌नी से उसका रोज विवाद होता था। घटना की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा, पत्नी से कहासुनी हुई। सभी ने भोजन किया। बच्चे राम सिंह के पिता आद्या सिंह के साथ दूसरे कमरे में सोने चले गए। राम सिंह ने बच्चों वाले कमरे में ताला बंद कर दिया और खुद पत्नी के कमरे में सोने चला गया। पुलिस के अनुसार रात लगभग दो बजे उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर प्रहार कर दिया, उसके चीखने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचते इससे पहले उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर रीता को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपित पत्नी के शव के पास हाथ में कुल्हाड़ी लिए बैठा था। उसी से पुलिस ने बच्चों के कमरे का ताला खुलवाया तो बुजुर्ग पिता ने बताया कि उनका बेटा गांजा, शराब व अन्य नशीली चीजों का सेवन करता था। इस बात को लेकर घर में प्राय: झगड़ा व मारपीट होती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी, इसलिए उसने कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या की है। इसका उसे कोई पछतावा नहीं है।

chat bot
आपका साथी