संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन लापता, पोखरे में जाल डालकर पुलिस ने तलाशा Gorakhpur News

ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी इंद्र कुमार के दो बच्चे सुंदरी 10 वर्ष लवकुश 5 वर्ष गांव के दक्षिण तरफ स्थित मंदिर के पास मंगलवार को करीब दो बजे खेल रहे थे जो अचानक गायब हो गए। बुधवार को भी उनकी तलाश की गई।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:30 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन लापता, पोखरे में जाल डालकर पुलिस ने तलाशा Gorakhpur News
गोरखपुर में रहस्‍यमम ढंग से लापता बच्‍चे, सौ.स्‍वजन।

गोरखपुर, जेएनएन। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा गांव से भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश में जुटे हैं। बच्‍चों के गायब होने की खबर मिलने के बाद पुलिस भी उनका पता लगाने में जुट गई है।

बताते हैं कि बच्‍ची की उम्र 10 वर्ष और उसके भाई की उम्र पांच वर्ष है। परिवार के लोगों के मुताबिक दिन में दो बजे के आसपास दोनों एक साथ खेलने निकले थे। अंतिम बार गांव के बाहर मंदिर परिसर में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देखा था। काफी देर बाद भी जब वे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उन्हें खोजना शुरू किया। हरपुर थानेदार शंकर कुशवाहा ने बताया कि बच्‍चों के लापता होने की तहरीर मिली है। आसपास के गांवों में उनकी तलाश की जा रही है।

पोखरे में जाल डाला, नही मिली सफलता

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी इंद्र कुमार के दो बच्चे सुंदरी 10 वर्ष लवकुश 5 वर्ष गांव के दक्षिण तरफ स्थित मंदिर के पास मंगलवार को करीब दो बजे खेल रहे थे, जो अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद बच्चो का पता नही चला तो बुधवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ पोखरे पर पहुचे और प्रधान गंगा प्रसाद को बुलाकर जाल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों द्वारा जाल की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी और ग्रामीणों ने पोखरे में जाल डाल कर बच्चो की तलाश करना शुरू किया, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद बच्चो का पता नही चला। इस दौरान पोखरे के चारो तरफ ग्रामीणों की भीड़ जुट गई सफलता नही मिलने पर ग्रामीण पोखरे से बाहर निकल आए। इसके बाद पुलिस ने बच्चो के बारे मे ग्रामीणों से जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो कई तरह की बाते पुलिस के पास छन कर आ रही है जिस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा बच्‍चों की तलाश की जा रही है। हर संभावित स्‍थानों पर ढूंढा जा रहा है। पोखरे में भी तलाश की गई।

chat bot
आपका साथी