चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, छह घायल Gorakhpur News

चुनावी रंजिश को लेकर महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नदुआ गांव में सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के विजय की घोषणा के बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 11:30 AM (IST)
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, छह घायल Gorakhpur News
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : चुनावी रंजिश को लेकर महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नदुआ गांव में सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के विजय की घोषणा के बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मारपीट में घायल छह ग्रामीणों को इलाज के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर गांव में विवाद की स्थिति को देखते हुए गांव में दो पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।

विजल जुलूस दरवाजे से होकर जाने पर बढ़ गया विवाद

ग्राम सभा नदुआ में ग्राम प्रधान पद के लिए दिनेश चंद्र मिश्रा को मतगणना के बाद विजयी घोषित किया गया है। विपक्षी व पूर्व ग्राम प्रधान नारद जायसवाल की पत्नी गुड्डी भी ग्राम प्रधान पद की प्रबल दावेदारों में थी। वहीं नारद जायसवाल खुद जिला पंचायत वार्ड नंबर आठ से अपना भाग्य आजमा रहे थे। दिनेश चंद्र मिश्रा के प्रधान निर्वाचित होने के बाद गांव में विजय जुलूस निकाला गया था। विजय जुलूस जैसे ही पूर्व ग्राम प्रधान के दरवाजे से होकर जाने लगा विवाद बढ़ गया। थोड़े ही देर में दोनों तरफ से लाठियों समेत ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें वर्तमान प्रधान की ओर से गुड़‍िया, गंगोत्री, संगीता और बलराम चौहान के अलावा दूसरे पक्ष से शिवा और लक्की घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजते हुए विवाद शांत कराया। सदर कोतवाल मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से विवाद को भड़काने का काम किया गया है। अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना से एक की मौत, 236 हुए स्वस्थ

महराजगंज में कोरोना का कहर भले ही जारी है, लेकिन ठीक होने की रफ्तार भी बहुत तेज है। जहां एक की मौत तथा 164 मरीजों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। वहीं 24 घंटे में 236 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। महराजगंज में 13, मिठौरा एक,  सिसवा 11, घुघली तीन, परतावल 45, पनियरा 31, फरेंदा 11, बहदुरी 10, लक्ष्मीपुर तीन, रतनपुर 21 व अन्य 11 लोग संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 8772 हो गई है। जबकि 105 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 7453 है। संक्रिय मरीजों की संख्या 1213 है।

chat bot
आपका साथी