भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बोले, अगले 25 वर्षों तक यूपी में राज करेगी भाजपा

जिला और विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियां अच्‍छा काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। किसी राजनीतिक दल से कोई मुकाबला नहीं रह गया है। यूपी में भाजपा अगले 25 वर्षों तक राज करेगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:47 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बोले, अगले 25 वर्षों तक यूपी में राज करेगी भाजपा
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। जिला और विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियां अच्‍छा काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। किसी राजनीतिक दल से कोई मुकाबला नहीं रह गया है। यूपी में भाजपा अगले 25 वर्षों तक राज करेगी। 2022 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनेगी। यह बातें यूपी के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहीं।

चुनाव संचालन समिति को कर रहे थे संबोधित

वह शनिवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर के 28 विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला चुनाव संचालन समिति व विधानसभा चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया गया। राधा मोहन सिंह ने कहा कि एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसी रणनीति बनानी है कि मतदाता घर से निकलें और ईवीएम पर कमल का बटन दबाएं।

ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर रैली

ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर किसान मोर्चा की बैठक हुई। ट्रैक्टर रैली के जिले के संयोजक विकास सिंह व महानगर के संयोजक सत्यजीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ चंपा देवी पार्क से होना है। वह अपने निर्धारित मार्ग पैडलेगंज से होते हुए देवरिया बाईपास से भगत चौराहे से पुन: चंपा देवी पार्क पर समाप्त होगी। ट्रैक्टर रैली की तैयारी कर ली गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह इसमें मुख्य अतिथि होंगी।

पीआरकेएस ने की मैनुअल पास बनाने की मांग

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की बैठक शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने सुविधा पास जारी होने में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) से आनलाइन पास जारी नहीं हो रहे। एक तो एचआरएमएस में खामी है। ऊपर से अधिकतर कर्मचारी आनलाइन आवेदन ही नहीं कर पा रहे। महामंत्री विनोद कुमार राय ने रेलवे प्रशासन से विषम परिस्थिति में मैनुअल पास जारी कराने की भी मांग की। इस मौके पर आरपी भट्ट, एके सिंह, डीके तिवारी, कुलदीप मणि, दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और मनोज द्विवेदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी