भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, देश की दिशा और दशा तय करता है बुद्धिजीवी वर्ग

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग देश की दिशा व दशा तय करने वाला होता है। प्रबुद्ध का मौन धारण करना किसी भी राष्ट्र के लिए शुभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा मूल्यों एवं आदर्शों को लेकर राजनीति करती है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 09:10 AM (IST)
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, देश की दिशा और दशा तय करता है बुद्धिजीवी वर्ग
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक संपन्न। प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक महानगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग देश की दिशा व दशा तय करने वाला होता है। प्रबुद्ध का मौन धारण करना किसी भी राष्ट्र के लिए शुभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा मूल्यों एवं आदर्शों को लेकर राजनीति करती है। हमारे लिए सत्ता सर्वोच्च नहीं। भाजपा राष्ट्रीयता के मूलमंत्र को लेकर राजनीति करती है।

देश में वैचारिक प्रदूषण कर रहे कुछ राजनीतिक दल

बैठक में शामिल क्षेत्र के 12 जिलों के संयोजक एवं सह संयोजकों को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में कुछ राजनीतिक दल देश में वैचारिक प्रदूषण पैदा कर रहे हैं। बुद्धिजीवी वर्ग इस प्रदूषण को दूर कर राष्ट्र निर्माण की धारा को मजबूत करने का काम करता है। प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डा. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जनपदों में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके बाद प्रकोष्ठ दिसंबर में क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का संचालन मनोज राम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम को सत्यपाल सिंह, भानू प्रताप मिश्रा, निखिलेश्वर मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में देवरिया जिले के संयोजक नित्यानंद पांडेय, सह संयोजक डा. प्रदीप राव, कुशीनगर से सह संयोजक विनोद सिंह, महाराजगंज से डा. शैलेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र सोनकर, बस्ती से डा. अनिल मौर्या, बृजेश शुक्ला, सिद्धार्थ नगर से भानू प्रताप मिश्रा, गोरखपुर महानगर से डा. सुनील सिंह, गोरखपुर जिले से गिरिजेश राम त्रिपाठी, मऊ से ब्रम्हानंद सिंह आदि शामिल रहे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए शिव प्रताप शुक्ल

राज्य सभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद कमलेश पासवान, रवि किशन शुक्ला, विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, अष्टभुजा शुक्ला पप्पू आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी