यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- देश और देशवासियों का विकास ही भाजपा की नीति

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे है। वही विपक्ष के नेताओ का पूरा प्रयास अपना व अपने परिवार नातेदार रिश्तेदार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रहता है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:24 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:20 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- देश और देशवासियों का विकास ही भाजपा की नीति
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह।

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो लोग राम सेतु के अस्तित्व पर सवाल खडे करते थे, जो लोग पूछते थे कि मंदिर कब बनाएंगे, वे आकर देख लें अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को देवरिया के कसया रोड स्थित पलक लान में भाजयुमो के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में न सिर्फ अयोध्या में भव्य राममंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ बल्कि जम्मू कश्मीर में धारा 370व 35ए की समाप्ति का भी ऐतिहासिक फैसला हुआ।

हिंसा और अराजकता को बढ़ाव दे रहे विपक्षी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे है। वही विपक्ष के नेताओ का पूरा प्रयास अपना व अपने परिवार नातेदार रिश्तेदार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रहता है। भाजपा की नीति देश और देशवासी के विकास की है जबकि उनकी सोच अपना और अपने परिवार के विकास तक सीमित है। जिन लोगो ने अपनी सत्ता रहते सरकारी नौकरियों की नीलामी की, उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही है। इसीलिए वे झूठ व भ्रम का सहारा लेकर हिंसा व अराजकता को  बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष  सिंह ने कहा कि अपनी राजनैतिक आंकाक्षाओं की पूर्ति के लिए विपक्षी दल देश की जनता को जाति, धर्म-मजहब के नाम पर बांटकर सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा और बसपा ने अपनी-अपनी सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अपना और अपने परिवार का विकास तो किया लेकिन देश-प्रदेश और जनता का विकास सिर्फ इनकी झूठी घोषणाओं तक ही सीमित रह गया।

सिंह कहा  कि वे एकजुट होकर देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देकर विधानसभा भेजने का कार्य करें।

भ्रष्‍टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति से विपक्षी परेशान

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हिंसा व अराजकता का वातावरण बनाने की कोशिश करने वाले लोग अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। उन्‍होंने कांग्रेस-सपा व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कभी आंतकी घटनाओं के आरोपियों को छोड़ने की कोशिश कराते हैं तो कभी हिंसा के आरोपियों के परिजनों से मिलते हैं। आखिर ऐसे लोग कैसा उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस-सपा-बसपा के कुशासन को जनता ने देखा है। प्रदेश में किस तरह अराजकता का माहौल था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध में कमी आई और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति से विपक्षी दल परेशान है। वे किसी भी तरह राज्य में अस्थिरता पैदा करने चाहते है। लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपना और अपने परिवार के लोंगो का समायोजन करने वाले परिवारवादी दल से जनता ऊब चुकी है। ये दल अभी भी अपनी परिवारवादी सोच से नहीं ऊबर पा रहे। उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इनके एजेंडे में गांव, गरीब, किसान, नौजवान हैं, ही नहीं इनकी सोच सिर्फ अपनी और अपने परिजनों के विकास तक ही सीमित है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जायें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि देवरिया विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और एक बार फिर भारी मतो से भाजपा की जीत होगी।

chat bot
आपका साथी