शखनाद व जयघोष के साथ निकली कमल संदेश यात्रा

भाजपा की तरफ से कमल संदेश यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:39 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:39 PM (IST)
शखनाद व जयघोष के साथ निकली कमल संदेश यात्रा
शखनाद व जयघोष के साथ निकली कमल संदेश यात्रा

गोरखपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की कमल संदेश यात्रा नाम की बाइक रैली शनिवार को शहर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज से उल्लास के वातावरण में निकली। शखनाद और जय श्रीराम के जयघोष के बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जिले के प्रभारी पंकज सिंह ने यात्रा को पार्टी का झडा दिखाकर न केवल रवाना किया बल्कि खुद भी बाइक चलाकर यात्रा में शामिल हुए। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में निकाली गई इस रैली में सैकड़ों बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बाइक के साथ भाजपाई सड़कों पर इसलिए उतर रहे हैं, क्योंकि वह विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विशाल कमल संदेश यात्रा सपा, बसपा, काग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के हौसले पस्त करने वाली साबित होगी। विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे बदलाव के सवाल का जवाब यात्रा के मंच से देते हुए पंकज सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा बदलाव तो यह हुआ है कि जो लोग भगवान के नाम से किनारा कसते थे, वह भगवान विष्णु का संकल्प लेने लगे हैं। काग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी जनेऊ दिखाकर खुद को शिवभक्त बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं, जो भारत माता की जय कहने से कतराने लगे थे और यह सुनिश्चित हो गया था कि जो यह नारा लगा रहा है, वह राष्ट्रवादी भाजपाई होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह 25 नवंबर की अयोध्या धर्मसभा और दिल्ली के रामलीला मैदान में राममंदिर निर्माण की रैली में शामिल हों। रैली निर्धारित मार्ग कचहरी चौराहा, टाउनहाल, रेती चौक, गीता प्रेस, लालडिग्गी, साहबगंज, मिर्जापुर, घासीकटरा, बक्शीपुर, आर्यनगर, धर्मशाला बाजार, यातायात चौराहा, चेतना तिराहा होते हुए वापस कालेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई।

रैली मार्ग पर फूलों से हुआ बाइक सवारों का स्वागत

कमल संदेश यात्रा नाम की इस बाइक रैली के लिए निर्धारित मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत का व्यापक इंतजाम था। जैसे ही रैली में शामिल बाइक सवारों का काफिला उन स्थानों पर पहुंचा, फूलों से उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए विभिन्न संगठनों के लोगों और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। वरिष्ठ लोगों इस कार्य में लगाने जाने के पीछे का मकसद रैली के अनुशासन को बनाए रखना था।

प्रमुख रूप से यह लोग रहे शामिल

विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह व शीतल पाडेय, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पवन यादव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, देवेश श्रीवास्तव, अष्टभुजा शुक्ला, निर्मला द्विवेदी, रानी मिश्रा, रंजना गुप्ता, वंदना गुप्ता, नीरज शाही आदि।

chat bot
आपका साथी