जनता में अब ऐसे पकड़ बनाएगी भाजपा Gorakhpur News

योजना के तहत मंडल बूथ और सेक्टर स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इस ग्रुप से न केवल भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों बल्कि आमजन को भी जोड़ा जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:32 PM (IST)
जनता में अब ऐसे पकड़ बनाएगी भाजपा Gorakhpur News
जनता में अब ऐसे पकड़ बनाएगी भाजपा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के दौर में भारतीय जनता पार्टी की जनता पर पकड़ कमजोर न पडऩे पाए, इसके लिए पार्टी नेतृत्व अपनी पूरी कार्यप्रणाली को ही ऑनलाइन बनाने में जुट गया है। बूथ, मंडल और सेक्टर हमेशा से भाजपा की प्राथमिकता में रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच बनने रहने के लिए इस स्तर पर भी ऑनलाइन जुड़ाव की एक व्यापक योजना तैयार की गई है।

वाट्सएप ग्रुप से मंडल, बूथ व सेक्टर पर बनाएंगे पकड़

योजना के तहत मंडल, बूथ और सेक्टर स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इस ग्रुप से न केवल भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों, बल्कि आमजन को भी जोड़ा जाएगा। कार्ययोजना के मुताबिक मंडल ग्रुप का एडमिन मंडल संयोजक होगा। इस ग्रुप में जिलाध्यक्ष, जिला आइटी संयोजक व प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक आदि को रखा जाएगा। सेक्टर ग्रुप का एडमिन सेक्टर संयोजक होगा। मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल संयोजक, आइटी प्रभारी सेक्टर-बूथ अध्यक्ष व प्रभारी इस ग्रुप के अन्य सदस्य होंगे। इसके अलावा इस ग्रुप से सेक्टर के 50 उन लोगों को भी जोड़ा जाएगा, जो संभ्रांत हैं। बूथ ग्रुप का एडमिन बूथ अध्यक्ष होगा। इसमें सेक्टर संयोजक व प्रभारी, बूथ समिति के सदस्यों के अलावा 100 की संख्या में बूथ के आमजन को जोडऩे की योजना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष इसकी मॉनिटङ्क्षरग करेंगे कि ग्रुप आमजन मानस को जोड़ सकने में कितना सफल हो रहा है।

बैठक कर ग्रुप बनाने की हुई तैयारी

वाट्सएप ग्रुप बनाने को लेकर आइटी विभाग की ऑनलाइन बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि फिजिकल डिस्टेंङ्क्षसग के पालन के साथ लोगों के बीच बने रहने का वाट््सएप ग्रुप बेहतरीन जरिया है। महानगर आइटी प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने इसे लेकर कार्यकर्ताओं से तत्परता दिखाने की अपील की। बैठक में आइटी सेल के क्षेत्रीय सदस्य, प्रभाकर राय, महानगर संयोजक पीयूष मिश्रा, सुमित मौर्य, समीर श्रीवास्तव, रागिनी गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, नितीश शुक्ल, विशाल श्रीवास्तव, रवि सिंह आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी