Panchayat elections: भाजपा के जिलाध्‍यक्षों को भेजा गया पत्र, कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाएगी पार्टी

जिलाध्यक्षों को लिखे पत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी की मंशा पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाने की है। इसकी सफलता के लिए पूरी तैयारी की गई है। इस निमित्त जिला और मंडल स्तर बैठकें हो चुकीं हैं।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:02 PM (IST)
Panchayat elections: भाजपा के जिलाध्‍यक्षों को भेजा गया पत्र, कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाएगी पार्टी
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाएगी। इसीलिए अन्य दलों के नेताओं के पार्टी में प्रवेश पर रोक है। ऐसे में अगर किसी जिले में पंचायत चुनाव की दृष्टि से अन्य दल के किसी नेता को पार्टी में शामिल किया जाता है तो वह मान्य नहीं होगा। जिलाध्यक्षों को लिखे पत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी की मंशा पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाने की है। इसकी सफलता के लिए पूरी तैयारी की गई है। इस निमित्त जिला और मंडल स्तर बैठकें हो चुकीं हैं।

26 फरवरी से होंगी जिला पंचायत वार्ड की बैठकें

उन्‍होंने कहा कि 26 फरवरी से जिला पंचायत वार्ड की बैठकें होंगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर की बैठकें आयोजित कर पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। कुछ जिलों में अन्य दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के प्रयास को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। ऐसे में इसकी पुनरावृति नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर ही पंचायत चुनाव फतह करेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगकर काम करना होगा।

पंचायत चुनाव में पूरे मन से लगने का आह्वान

पदाधिकारियों से यह भी कहा गया है कि पंचायत चुनाव में जिसे सर्वानुमति से प्रत्‍याशी बनाया जाएगा, वही चुनाव लड़ेगा। सभी कार्यकर्ता खुद को प्रत्‍याशी मानकर भाजपा के अधिकृत प्रत्‍याशी के लिए काम करेंगे। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को याद रखेगी। कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा में काफी सम्‍मान है। इसलिए सभी को पंचायत चुनाव में पूरी तरह से लगना होगा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह बताना होगा कि पंचायत चुनाव उनका अपना चुनाव है। पत्र में यह भी कहा गया है कि कहीं से भी यह सूचना नहीं आनी चाहिए कि अमुक को टिकट नहीं मिला तो वह प्रचार ही नहीं कर रहे हैं। आने वाले समय में सभी को अवसर मिलेगा और पार्टी के लिए काम करने वाले को सम्‍मान दिया जाएगा। इस बार का पंचायत चुनाव में पार्टी को अपनी हैसियत बताना होगा। यह तभी होगा जब सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी