UP Assembly Elections 2022: गोरखपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी जितना किसानों के लिए किसी ने नहीं किया

UP Assembly Elections 2022 भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है कि मुझे श्रीकृष्ण और श्रीराम की भूमि पर आने का सौभाग्य मिला।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 09:45 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022: गोरखपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी जितना किसानों के लिए किसी ने नहीं किया
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर में भाजपा क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में संबोधित किया।

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित के लिए जितना किया है, उतना किसी अन्य ने नहीं किया। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय, जबकि अन्य पार्टियां परिवार उदय के बारे में सोचती हैं। हमारे लिए राष्ट्रवाद महत्वपूर्ण है, उनके लिए वंशवाद सब कुछ है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपा देवी पार्क में आयोजित गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि खुद को किसान नेता बताने वालों ने किसानों ने लिए कुछ नहीं किया। अगर किसी ने किया है तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वर्ष 2014 तक देश का कृषि बजट केवल 20 हजार करोड़ रुपये था, जो आज 1.23 लाख करोड़ रुपये हो गया है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के दस करोड़ किसानों के खाते में 1.53 लाख करोड़ रुपये भेजे गए। उत्तर प्रदेश में 2.54 करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपये दस किस्तों में भेजे गए। पहले 2400 रुपये में मिलने वाली खाद की बोरी अब 1200 रुपये में मिल रही है। यानी एक के साथ एक फ्री।

विपक्षी दलों पर हमलावर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ने कहा कि भाजपा गांधी और पटेल की बात करती है तो अन्य दलों को पाकिस्तान और जिन्ना याद आने लगते हैं। ऐसा इसलिए कि हम समाज को जोड़कर वोट मांगते हैैं और वह बांटकर। अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग तो अपने चाचा के भी नहीं हुए और खुद भी अकेले चल रहे हैं। बूथ अध्यक्षों का उत्साह बढ़ाते हुए नड्डा ने पार्टी के आंतरिक प्रजातंत्र पर चर्चा करते हुए कहाकि भाजपा में ही साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कार्यकर्ताओं की बहुमूल्य पूंजी सिर्फ भाजपा के पास है। ये संकल्प से सिद्धि के सिद्धांत पर कार्य करेंगे और विधानसभा चुनाव में 2017 का रिकार्ड तोड़ेंगे।

#WATCH | When Modi Ji said he was giving 2 vaccines to overcome COVID, then your leaders here said the vaccine was of BJP & Modi. Now which vaccine they have taken? They've taken vaccine of Modi, BJP only: BJP chief JP Nadda in Gorakhpur pic.twitter.com/fjMOLLM3Hj

— ANI UP (@ANINewsUP) November 22, 2021

मोदी वैक्सीन लगवा ली, अब लाल टोपी केसरिया होगी : कोरोना काल की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब हमारे कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे थे, दूसरे दलों के लोग आइसोलेट थे। बैठक भी आनलाइन कर रहे थे। कोविड वैक्सीन को मोदी की वैक्सीन बता रहे थे। आज वही वैक्सीन लगवाकर घूम रहे हैं। जल्द ही उनकी लाल टोपी भी केसरिया होने जा रही है। केसरिया रंग किसी जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि सभी का प्रतिनिधित्व करता है।

विपक्षी पार्टियों को प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास : जेपी नड्डा ने कहा कि हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जहां साधारण- सा कार्यकर्ता अध्यक्ष बन जाता है। मैं दावे के साथ कह कहता हूं कि यहां बैठे बूथ कार्यकर्ता कल प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। हमें प्रजातंत्र पर विश्वास है, लेकिन विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास करती हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी को चलाता है, हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है लेकिन उनके लिए वंशवाद के आगे कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं और हम राष्ट्रवाद को लेकर। विपक्षी पार्टियों में जो कुछ है, वो वंश के लिए हैं। हम लोग ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

गरीबों की जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति पर चल रहा बुलडोजर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां कभी माफिया का आंतक सिर चढ़कर बोलता था, गरीबों की जमीन पर कब्जा होता था, उसी उत्तर प्रदेश में अब माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। वह प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। बुलडोजर से वह लोग भी डर रहे हैं, जो माफिया के सरपरस्त थे। योगी ने कहा कि जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े प्रदेश का चुनाव देश-दुनिया को आकर्षित कर रहा है, क्योंकि यहां सरकार ने वह कर दिखाया है, जो आजादी के बाद 70 वर्षों तक नामुमकिन रहा। आज लोगों का भाजपा पर इसलिए भी भरोसा बढ़ा है कि उसके पास मोदी, शाह और नड्डा जैसे नेता हैं, जबकि दूसरी ओर जिन्नावादी सोच के लोग। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का आह्वान किया कि जिस तरह 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में परास्त किया था उसी तरह 2022 में भी विरोधी दलों को हराना है, ताकि जिन्नावादी सोच के लोग विकास की गौरवमयी रफ्तार न रोक सकें। इसके लिए शासन की योजनाओं से एक-एक लाभार्थी को जोड़ें। उनका मतदान स्थल तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी