कुशीनगर में फ्रंट फुट पर खेल रही भाजपा, सपा ने अब तक नहीं खोले पत्ते

जिला पंचायत सदस्यों को लेकर में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है यह तो चुनाव परिणाम से साफ हो गया है। निर्दल जिला पंचायत सदस्यों की संख्या बहुमत के आसपास है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की चाबी इनके ही हाथ में रहेगी।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:10 PM (IST)
कुशीनगर में फ्रंट फुट पर खेल रही भाजपा, सपा ने अब तक नहीं खोले पत्ते
12 सहयोगियों के साथ 18 जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत का दावा कर रही भाजपा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

अजय कुमार शुक्ल, गोरखपुर : जिला पंचायत सदस्यों को लेकर में किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है, यह तो चुनाव परिणाम से साफ हो गया है। निर्दल जिला पंचायत सदस्यों की संख्या बहुमत के आसपास है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की चाबी इनके ही हाथ में रहेगी। छह सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा 12 सहयोगियों के साथ 18 जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत का दावा कर रही है तो सपा ने सात जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की है। इनके सबके बीच सबसे गौरतलब यह है कि अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा ही फ्रंट फुट पर खेलती दिख रही है। बहुमत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने का दावा संगठन की ओर से किया जा रहा है। भाजपा से जीतीं जिला पंचायत सदस्य सावित्री जायसवाल पर भाजपा द्वारा दांव लगाए जाने की चर्चा है, हांलाकि अभी पार्टी ने कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। सावित्री जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं तो जिला पंचायत अध्यक्ष रहे उनके पति प्रदीप जायसवाल पंचायत चुनाव के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। ऐसी ही ऊहापोह की स्थिति में वर्ष 2010 में पत्नी को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया था।

अपने दमखम पर विनय को अध्‍यक्ष की कुर्सी पर कराया काबिज

अपने दमखम पर पर्दे के पीछे से विनय प्रकाश गोंड़ को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज कराया। सत्ता की चाबी अपने पास रखी। इस बार सत्ताधारी दल का साथ मिलने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए करीने से राजनीतिक गोटियां बिछाने में जुटे हैं। निर्दल सदस्यों के साथ होने का पुख्ता दावा कर रहे हैं। विपक्षी दलों द्वारा देरी से भाजपा को लाभ मिलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

भाजपा का ही होगा जिला पंचायत अध्यक्ष: प्रेमचंद

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि सहयोगी समेत 18 सदस्य हमारे पास हैं। अधिकांश निर्दल जिला पंचायत सदस्य हमार संपर्क में हैं। बहुमत का आंकड़ा तो हम आसानी से छू लेंगे। विपक्षी दलों के पास तो अभी प्रत्याशी चयन को लेकर ही असमंजस की स्थिति है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तो दूर की बात है।

चर्चा चल रही है, शीघ्र ही होगी नाम की घोषणा: ब्रह्माशंकर

प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा चल रही है। शीघ्र ही इस पर आम सहमति बन जाएगी। नाम की घोषणा भी हो जाएगी और सपा का प्रत्याशी मैदान में होगा। चुनाव पूरी दमखम से पार्टी लड़ेगी। कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

पार्टीवार जिला पंचायत सदस्यों का अंकगणित

भाजपा : छह

सपा: सात

बसपा: एक

जन अधिकार पार्टी: एक

एआइएमआइएम: एक

निर्दल : 45

chat bot
आपका साथी