तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, बर्खास्त करने की उठाई मांग Gorakhpur News

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी और उनके कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है न कि हत्या लूट और हिंसा की।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:13 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:13 PM (IST)
तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, बर्खास्त करने की उठाई मांग Gorakhpur News
तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के महानगर और जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना-प्रदर्शन किया और तृणमूल कांग्रेस को बर्खास्त करने की पुरजोर मांग उठाई।

बंगाल में लोकतंत्र की मार्यादा तार तार

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में महानगर के सभी 10 मंडलों में बंगाल में हो रहे हिंसा के खिलाफ कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रदर्शन हुआ। दीनदयाल नगर मंडल में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी और उनके कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। राजनीतिक लड़ाई विचारधारा की होती है न कि हत्या, लूट और ङ्क्षहसा की। पश्चिम बंगाल में टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के दुव्र्यवहार, कार्यालय और घरों में आगजन व लूटपाट पूर्णत: प्रायोजित ङ्क्षहसा है। धरना प्रदर्शन में महानगर इकाई की ओर से देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, जितेंद्र चैधरी जीतू, सिद्धांतो घोष, रणविजय शाही, चंदन शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, अनुपमा पांडेय, रमेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

ममता की सा‍जिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी

जिला इकाई की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जहां मानव समाज एक-दूसरे की जान बचाने लगा हुआ है, वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी भाजपा के कार्यकर्ताओं की जान लेने पर तुले हुए हैं। बंगाल में इस समय हो रही घटनाएं लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय हैं, जिन्हें टीएमसी लिख रही है। भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। टीएमसी यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी। भाजपा इसके लिए देशव्यापी मोर्चा खोलेगी। टीएमसी बंगाल में एक छत्र राज करना चाहती है, लोकतंत्र में ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला के सभी मंडलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 20-20 की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

chat bot
आपका साथी