UP Budget 2021: भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता ने कहा- दलितों, शोषितों व वंचितों का विकास करने वाला बजट

UP Budget 2021 Reactions दो बड़े महानगरों में मेट्रो का संचालन आगरा और कानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को पैसा देना और किसानों के लिए फ्री हो फ्री सिंचाई का साधन उपलब्ध कराना बड़ी बात है। यह सिर्फ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ही कर सकते हैं।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 08:17 PM (IST)
UP Budget 2021: भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता ने कहा- दलितों, शोषितों व वंचितों का विकास करने वाला बजट
भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता समीर सिंह की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता समीर सिंह ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के समग्र विकास का बजट है जिसके केंद्र में किसान नौजवान महिलाएं उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास दलित और शोषित वंचितों का विकास यह सिद्ध करता है कि उत्तर प्रदेश के विकास में पूरब से लेकर पश्चिम तक के सभी विकास की योजनाओं को उत्तर प्रदेश की सरकार ने आगे बढ़ाने का योजना बनाई है। 

दो बड़े महानगरों में मेट्रो का संचालन आगरा और कानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को पैसा देना किसानों के लिए फ्री हो फ्री सिंचाई का साधन उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में बड़ा बजट देना हर मंडल स्तर पर नौजवानों के लिए विद्यालय खोलना अटल योजना के नाम से विद्यालय खोलना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह बताता है कि उत्तर प्रदेश के एजेंडे में उत्तर प्रदेश का समग्र विकास और उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य बने इसके लिए योगी सरकार काम कर रही है।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि यह बजट उत्तर प्रदेश को देश में एक नंबर पर ले जाने वाला बजट है। जिस प्रकार से इस बजट में गोरखपुर के लिए मेट्रो, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को विशेष स्थान दिया है, इसके लिए प्रदेश सरकार धन्यवाद की पात्र है। जनता बेहद खुश है।

नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने वाला बजट

भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जन कल्याणकारी है। किसान एवं कृषि क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को संकल्पित वर्तमान बजट में लाया गया प्रस्ताव अन्नदाताओं को नया संबल प्रदान करेगा। यह बजट हर नागरिक को आॢथक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा।

बजट से बदलेगी पूर्वांचल की दशा व दिशा

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्‍तव का कहना है कि यह बजट आम लोगों को फायदा पहुंचाने वाला है। बजट में सभी वर्गों खासकर गरीब वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट गोरखपुर में मेट्रो की राह प्रशस्त करेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जारी बजट से पूर्वांचल की दशा और दिशा बदलेगी।

तेज होगी पूर्वांचल में विकास की गति

भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि बजट से प्रदेश का समग्र व समावेशी विकास होगा। विशेषकर पूर्वांचल में विकास गति तेज होगी। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण की व्यवस्था, रोजगार के अवसर, फसलों की सिंचाई के लिए संसाधन, गांवों में पेयजल की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी