गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन

गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरु पूर्णिमा पर मुख्‍यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने योगी आदित्‍यनाथ का अभिनंदन किया।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:43 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का अभिनंदन करते भाजपा नेता, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। श्रीगुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से मठ मंदिरों में साधु संतों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने योगी आदित्‍यनाथ का अभिनंदन किया। गोरक्षपीठाधीश्‍वर ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभ कामनाएं देते हुए अपने क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज का दिन काफी पवित्र है। साधु-संतों के साथ बड़ों का सम्‍मान कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए आशीर्वाद मांगा। यह अच्‍छा अवसर था। गोरक्ष पीठाधीश्वर का अभिनंदन कर आशीर्वाद लेने वालों में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला शामिल रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सुबह महादेव झारखंडी मंदिर में साधु संतों का अभिनंदन किया। यहां मनोनीत पार्षद जुगनू सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, अंबिकेश दुबे ने भी साधु संतों का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया।

मठ-मंदिरों पर संतों का किया सम्‍मान

इसके अलावा बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर, गोरखनाथ स्थित हनुमान मंदिर, हट्टी माई मंदिर में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने साधु संतों का सम्मान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिन्हा, विश्वजीतांशु सिंह आशु, महामंत्री ब्रजेश मणि मिश्र, रणविजय सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि ने भी साधु संतों का अभिनंदन किया।

उधर देहात क्षेत्र में भी साधु संतों को सम्‍मानित करने का काम जारी रहा। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के सभी गांव, कस्बों, मोहल्लों में स्थित मंदिर के पुजारियों को अंग वस्त्र, फूल माला इत्यादि देकर सम्मानित किया। इसी के तहत आज पिपरौली ब्लाक के अमटौरा, नंदापार, छपियां, खानीमपुर, पिपरौली में स्थित मंदिर के पुजारियों को भाजपाइयों ने अंग वस्त्र पहनाया और फूल माला दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटे लाल मौर्या, धर्मराज गौंड, रवि प्रताप सिंह, पवन कुमार गौंड,परमात्मा सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भाजपाई व अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी