पुलिस के चंगुल में भाजपा नेता, संदिग्ध परिस्थित‍ि में गायब हुए थे दिलीप चौरसिया

सिद्धार्थनगर जिले में भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया पुलिस के पास सुरक्षित पहुंच गए हैं। मुंबई से उन्हें फ्लाइट से लखनऊ लाया गया है। उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट से बाहर पुलिस एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम पहुुंच चुकी है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:35 PM (IST)
पुलिस के चंगुल में भाजपा नेता, संदिग्ध परिस्थित‍ि में गायब हुए थे दिलीप चौरसिया
भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया। फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन : सिद्धार्थनगर जिले में भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया पुलिस के पास सुरक्षित पहुंच गए हैं। मुंबई से उन्हें फ्लाइट से लखनऊ लाया  गया है। उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट से बाहर पुलिस, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम पहुुंच चुकी है। अचानक से गायब हुए नेता के मुंबई जाने का कारण रविवार को पता चल सकेगा।

संग्रह केंद्र पर चंदा जमा करने के लिए निकले थे घर से

मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे को संग्रह केंद्र पर जमा करने के लिए घर से निकले थे। उन्हें मिठवल स्थित सहज जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी में शाम 5.10 बजे देखा गया था। यहां से वह मिठवल बाजार में स्थित पवन चौरसिया को दुकान पर गए। उनकी बाइक मांगी और करीब साढ़े पांच बजे वह यहां से तिलौली के लिए निकले थे। बाद में उनकी मोबाइल व बाइक, पर्स आदि समान सड़क पर लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया। मामले की जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार करीब 10 बजे बांसी क्षेत्र के पचाड़ी निवासी मुंबई में व्यवसाय कर रहे एक व्यक्ति ने  फोन पर नेता के स्वजन को बताया कि वह उनके घर मुंबई पहुंच गया है। इसके पश्चात गायब नेता चौरसिया ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी को फोन करके बैंक खाते का नंबर मांगा। कहा कि उसके पास मंदिर के लिए एकत्र 45 हजार रुपये हैं। वह बैंक खाता नंबर दें तो वह पैसा खाते में भेज देगा। द्विवेदी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

फ्लाइट का टिकट भेजकर व्यवसायी को लेकर आने को कहा

पुलिस ने यहां से शाम की फ्लाइट का टिकट भेजकर व्यवसायी से उसे यहां लेकर आने को कहा। इसके बाद शाम की फ्लाइट से दोनों घर के लिए रवाना हुए हैं। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने टीम लगी हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी