कांग्रेस राज में स्‍थापित उद्योगों को बेच रही भाजपा सरकार, बेरोजगारी व गरीबी से हर कोई है परेशान

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव के ब्रह्मपुर में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को पीएम मोदी व प्रदेश को सीएम योगी की आवश्यकता है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:30 AM (IST)
कांग्रेस राज में स्‍थापित उद्योगों को बेच रही भाजपा सरकार, बेरोजगारी व गरीबी से हर कोई है परेशान
कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व गृह राज्‍यमंत्री। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस सरकार में देश में स्थापित उद्योगों और संस्थानों को केंद्र बेच रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बेलगाम हो गई है। केंद्र की दमनकारी नीतियों की वजह से किसान परेशानी झेल रहे हैं। यह बातें पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कही। वह 17 अक्‍टूबर को नगर के राजदरबार स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे।

गांव में जाकर लोगों की समस्‍या सुनें कार्यकर्ता

पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता गांव में जाएं, लोगों की समस्याएं सुनें और उसका समाधान कराने में मदद करें। कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास के मुद्दे और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष किया है और सदन में आवाज उठाती रहती है। कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। नौजवान, किसान, मजदूर समेत हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग, धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों पर हो रहे अत्याचार, महंगाई और विकास के मुद्दे पर आवाज बुलंद करें। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मनीष जायसवाल मंटू, धनंजय सिंह पहलवान, प्रमोद पांडेय, सुरेश मणि त्रिपाठी, अंशु मणि, वाजिद अली, जाहिद, नवीज आलम, जयप्रकाश मल्ल, गुड्डू मल्ल, लालबाबू चौधरी, शमशेर मल्ल, मोहम्मद जहीरुदीन, प्रिंस कुमार, एखलाक आदि मौजूद रहे।

देश के लिए मोदी व प्रदेश के लिए योगी जरूरी 

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव के ब्रह्मपुर में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश को पीएम मोदी व प्रदेश को सीएम योगी की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. पीके राय ने कहा कि देश और प्रदेश में गांव, गरीब और किसान की उन्नति, तरक्की और खुशहाली की सोच रखने वाली एकमात्र भाजपा की सरकार है, जो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर सभी का विश्वास जीतने में कामयाब हो रही है।

वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक कृषि के सुझाव

कृषि वैज्ञानिक डा. .अशोक राय व डा. शमशेर बहादुर सिंह ने आधुनिक कृषि के उपाय सुझाए। अध्यक्षता मंशा पांडेय ने की तथा संचालन अवधेश राय ने किया। इस दौरान रामनरेश मिश्र, हिमांशु जायसवाल, अशोक सिंह, प्रह्लाद प्रसाद केशरी, विनय तिवारी, मन्केश श्रीवास्तव, अंजनी तिवारी, गणेश सोनी, रामजी कसेरा, अमित सिंह, राजेन्द्र दुबे, कृष्णा पटेल, कमल निषाद, बैरिस्टर यादव, दूधनाथ शर्मा, ब्रजेश निषाद, रजनीकांत चतुर्वेदी, रवींद्र पटेल, ब्रम्हा, दुर्गेश पटेल, निजामुद्दीन, राज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी