गोरखपुर में भाजपा जिला इकाई की कार्यशाला शनिवार को Gorakhpur News

कार्यशाला में जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी व जिले में निवास करने वाले सभी मोर्चों के क्षेत्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:00 AM (IST)
गोरखपुर में भाजपा जिला इकाई की कार्यशाला शनिवार को Gorakhpur News
गोरखपुर में भाजपा जिला इकाई की कार्यशाला शनिवार को Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा जिला इकाई की एक कार्यशाला शनिवार सुबह बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई है। इसे लेकर गुरुवार को कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

बैठक में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि सात दिसंबर को होने वाले जिला कार्यशाला में जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष जिले के सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी व सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिले में निवास करने वाले सभी मोर्चों के क्षेत्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके सदस्‍यों की संख्‍या बेहिसाब है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा केवल पार्टी का नाम नहीं है अपितु एक अनुशाासन और एक विचारधारा है। हमारी विचारधारा से प्रभावित होकर ही तमाम दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा सरकारों ने बेहतर कार्य किया 

बैठक में वक्‍ताओं ने कहा कि कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों को सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि वह जनसंपर्क कर लोगों को यह बता सकें कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने सिर्फ जनहित में फैसला लिया है। गरीबों को आवास, बिजली, राशन, घरेलू गैस देने का काम सिर्फ भाजपा सरकारों ने की है। अब तक केंद्र और प्रदेश की गैर भाजपा सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। यही कारण है कि जनता ने पूर्ण बहुमत देकर केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। अब कार्यकर्ताओं की जिम्‍मेदारी है कि वह सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। बैठक में प्रमुख रूप से निरंकार त्रिपाठी आरडी सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, केएम मझवार, ब्रह्मानंद शुक्ल, शिवचरन, रामदुलारे, सबल सिंह, सगीर खान, अनिल कुमार, अभिमन्यु मौर्य आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी