भाजपा के 70 विस्तारक देंगे मिशन-2022 को रफ्तार, हर विधानसभा क्षेत्र मेंं रहेगा एक विस्तारक

यूपी व‍िधान सभा चुनाव के ल‍िए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक विस्तारक का चयन किया है। ये विस्तारक क्षेत्र में रहकर पार्टी की चुनावी गतिविधियों को रफ्तार देंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:56 PM (IST)
भाजपा के 70 विस्तारक देंगे मिशन-2022 को रफ्तार, हर विधानसभा क्षेत्र मेंं रहेगा एक विस्तारक
चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक विस्तारक भेजेगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मिशन-2022 के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक विस्तारक का चयन किया है। ये विस्तारक क्षेत्र में रहकर पार्टी की चुनावी गतिविधियों को रफ्तार देंगे। गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के 62 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 विस्तारक चिन्हित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र की संख्या के अतिरिक्त आठ विस्तारक पार्टी के निर्देश के पालन के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे। कड़े मुकाबले वाले विधानसभा क्षेत्रों में मौका देखकर एक से अधिक विस्तारकों को भी लगाने की भी पार्टी की योजना है।

चुनाव तक विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी रूप से निवास करेंगे विस्तारक

विस्तारकों की मान‍िटर‍िंग के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवण कुमार पांडेय को विस्तारक प्रमुख और डा. पंकज ङ्क्षसह को सह विस्तारक प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। ये पदाधिकारी समय-समय पर पार्टी द्वारा मिले निर्देश को विस्तारकों तक पहुंचाएंगे। विस्तारकों को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सम्पन्न होने तक स्थायी रूप से निवास करना होगा। उनके निवास और खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी संगठन ने खुद उठाई है। यही नहीं, क्षेत्र में भागदौड़ के लिए पार्टी उन्हें दोपहिया वाहन भी उपलब्ध करा रही है। ये विस्तारक पार्टी के उ'च पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद की कड़ी भी बनेंगे। जमीनी स्तर पर आने वाले दिक्कतों का समाधान पहले अपने स्तर पर करेंगे। अगर समाधान उनकी क्षमता के बाहर है तो उसके लिए उ'च पदाधिकारियों की मदद लेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष और उनकी टीम समय-समय पर विस्तारकों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

प्रशिक्षण लेकर मैदान में उतरेंगे विस्तारक

विस्तारकों को अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए पार्टी ने बाकायदा कार्यशाला की व्यवस्था की है। कार्यशाला 10 अगस्त को आयोजित है। कार्यशाला में अपने दायित्व का प्रशिक्षण लेने के बाद विस्तारक वहीं से विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना कर दिए जाएंगे। कार्यशाला में ही यह बताया जाएगा किस विस्तारक को कौन से विधानसभा क्षेत्र में कार्य करना है।

विस्तारक पद के लिए चुने गए हैं युवा भाजपाई

विस्तारकों का चयन भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों से किया गया है। ज्यादातर विस्तारक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लिए गए हैं। इसके पीछे पार्टी का मकसद युवाओं का चयन करना रहा है। संगठन का मानना है युवा विस्तारक बिना थके चुनाव को लेकर पार्टी की उम्मीदों को पूरा कर सकेंगे। चूंकि चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करना होगा, इसलिए चयन के दौरान कार्यकर्ताओं की पारिवारिक जिम्मेदारियों का ध्यान भी रखा गया है। पार्टी ने विस्तारकों का नाम अभी गोपनीय रखा है।

chat bot
आपका साथी