हवाई यात्र‍ियों को बड़ी राहत, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर आरटीपीसीआर जरूरी नहीं

मुंबई व कोलकाता जाने वाले हवाई यात्री कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोग बिना आरटी-पीसीआर के ही सफर कर सकेंगे। उन्हें केवल वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र अपने साथ रखना होगा। नया निर्देश आने के बाद गोरखपुर से मुंबई व कोलकाता जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 01:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:53 PM (IST)
हवाई यात्र‍ियों को बड़ी राहत, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर आरटीपीसीआर जरूरी नहीं
मुंबई व कोलकाता जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत म‍िली है। - प्रतीकातमक तस्‍वीर

गोरखपुर, सतीश पांडेय। Gorakhpur Airport: मुंबई व कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोग बिना आरटी-पीसीआर के ही सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र अपने साथ रखना होगा।नया निर्देश आने के बाद गोरखपुर से मुंबई व कोलकाता जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। इससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने लगाई थी रोक

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया था। महराष्ट्र जाने वाले लोगों को 48 घंटे और पश्चिम बंगाल जाने वालों को 72 घंटे पहले का रिपोर्ट साथ लेकर जाना था।

कम हो गई थी मुंबई व कोलकाता जाने यात्रियों की संख्या

गोरखपुर से मुंबई के लिए तीन व कोलकाता के लिए एक विमान रोजाना उड़ान भरते हैं। कोरोना वैक्सीन की दोनों लगवाने वाले लोगों के लिए भी आरटी-पीसीआर अनिवार्य था। इसकी वजह से मुंबई व कोलकाता जाने यात्रियों की संख्या कम हो गई थी।

एयरपोर्ट निदेशक ने दी जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल पर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों को राहत दी है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और दूसरी डोज लिए हुए 15 दिन हो चुके हैं, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाने से छूट दी गई है।

करना होगा कोविड प्रोटोकाल का पालन

आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाने से छूट मिलने के बाद भी सभी लोगों को कोविड काल का पालन करना होगा।हर समय कोविड उपयुक्त व्यवहार (मास्क पहनना, हाथ को बार-बार धुलना, शारीरिक दूरी बनाए रखना आदि) का पालन करना होगा।जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाया है उन्हें अब 48 की वजह 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट सफर करते समय अपने पास रखना होगा।

chat bot
आपका साथी