Gorakhpur Weather News: जेठ जैसा तपा भादो, आज हल्की बारिश के आसार

Gorakhpur Weather News मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रह सकती है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में बादल छाने पर संभव है कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो जाए।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 07:35 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: जेठ जैसा तपा भादो, आज हल्की बारिश के आसार
गोरखपुर में उमस से लोगों का बुरा हाल है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बारिश के बाद अचानक उसम फिर से बढ़ गई है। यह माह भले भादो का हो, लेकिन दिन जेठ जैसा तप रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रह सकती है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में बादल छाने पर संभव है कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो जाए।

औसत से दो डिग्री सेल्सियस गर्म रहा शनिवार

बता दें बारिश के दूसरे ही दिन शनिवार को सूर्यदेव ने अपना तेवर दिखाया। उमस से लोग बेहाल देखे गए। स्थिति यह रही कि भादों के इस माह में लोगों ने जेठ जैसी गर्मी महसूस की। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन पुरुवा हवाओं के चलते लोगों को उमस से राहत नहीं मिलेगी। बता दें सितंबर माह में औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। सितंबर मेें औसत वर्षा के कुल नौ दिन है। दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस है। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगस्त माह में औसत से अधिक वर्षा हो सकती है।

आज 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान

मानसूनी सीजन से पूर्व ही मौसम विशेषज्ञ ने दावा किया था कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा। औसत से अधिक वर्षा होगी। मानसून सीजन में अब तक औसत के सापेक्ष 40 फीसद से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को दिन औसत से दो डिग्री गर्म व न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस गर्म रहा।

chat bot
आपका साथी