295 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया टीका

25 हजार टीका लगाने का था लक्ष्य11900 को लगी वैक्सीन अभी तक कोरोना का टीका न लगवाने वालों पर है अधिक फोकस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:40 PM (IST)
295 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया टीका
295 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोविड से बचाव का टीका छूटे लोगों को चिह्नित करके लगवाया जा रहा है। शनिवार को 295 बूथों पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। 25 हजार टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसमें 11 हजार 900 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।

पहली डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो लोग अभी तक एक भी डोज वैक्सीन की नहीं लगवाए हैं, उन पर विभाग का अधिक फोकस है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि महिला अस्पताल में कोविशील्ड 117 लोगों को लगाई गई। 40 को कोवैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, बुशरा खातून, तसनीमा फरहीन, सिम्मी गौड़, नंदिनी, पलक श्रीवास्तव ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में कोविशील्ड 110 लोगों को जबकि 40 को कोवैक्सीन लगाई गई। एएनएम सरिता सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, विकास त्रिपाठी, प्रीति चौरसिया, अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन कार्य में लगे रहे। ओपेक चिकित्सालय कैली में भी टीकाकरण अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार रहने वालों को वैक्सीन प्राथमिकता पर लगवाई जा रही है। जिले अब तक 17 लाख 74 हजार 833 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डा. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मोहल्ले में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण किया गया। बृजेश सोनी आदि मौजूद रहे। वहीं साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल द्विवेदी की अगुवाई में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अधीक्षक ने बताया कि कुल 1300 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें कोविशील्ड, को-वैक्सीन प्रथम व द्वितीय डोज शामिल है। गांव में छूटे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी