425 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया टीका

33 हजार टीका लगाने का था लक्ष्य 17025 को ही टीका लग सका पहला डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए किया जा रहा प्रेरित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:15 PM (IST)
425 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया टीका
425 बूथों पर छूटे लोगों को लगाया गया टीका

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में कोविडरोधी वैक्सीनेशन का क्रम जारी है। बुधवार को जनपद में 425 बूथों पर छूटे लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 17 हजार 25 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहला डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बीमार रहने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता पर टीका लगवाया जा रहा है। गांव-गांव टीकाकरण टीम भी भेजी जा रही है। शहर में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई मोहल्लों में अभियान चलाकर टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल में कोविशील्ड 127 को और 99 को कोवैक्सीन की डोज दी गई। यहां एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया, विकास त्रिपाठी, अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन कार्य किया। महिला अस्पताल में कोविशील्ड 245, को-वैक्सीन 83 को कोवैक्सीन लगी। यहां एएनएम सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, दीपा, सुषमा, सूरज, अभिनव, नजमा ने वैक्सीनेशन किया। ओपेक चिकित्सालय कैली में भी वैक्सीनेशन हुआ। इसके अलावा सभी सीएचसी-पीएचसी और सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन हुआ। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डा. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के कई स्थानों पर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एनएमएमयू के जरिये टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 20 लाख 67 हजार 870 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सीएचसी साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल द्विवेदी के नेतृत्व में अभियान चलाकर छूटे लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बताया कि कुल 1185 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसमें कोविशील्ड व को-वैक्सीन लगी। क्षेत्र में भ्रमण करके जायजा भी लिया।

chat bot
आपका साथी