शानदार प्रस्तुति से मोनिका ने सबका मन मोहा

रिद्य एकेडमी के बचों ने प्रस्तुति किया नृत्य और गीत मेला में कलाकारों ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM (IST)
शानदार प्रस्तुति से मोनिका ने सबका मन मोहा
शानदार प्रस्तुति से मोनिका ने सबका मन मोहा

जासं,बस्ती: स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्व प्रथम पवन सुत हनुमानजी की आकर्षक झांकी निकाली गई। इसके बाद यूपी की बात ही अलग है गीत जो कैलाश खेर द्वारा गाया गया है पर रिद्म एकेडमी के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। लोकतंत्र का पावन त्योहार आ गया है गीत पर नृत्य करते हुए कलाकारों ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

पीयूष चावला ग्रुप द्वारा मनमोहक नृत्य पेश किया गया। रिद्म एकेडमी द्वारा सत्यभामा नृत्य नाटिका का सजीव मंचन किया गया। तितलियां गीत पर क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। फिर आई है दीपावली गीत पर श्रीराधाकृष्ण की नोकझोंक का मंचन किया गया। फूलों की होली ने बस्ती को वृंदावन धाम बनाकर लोगों को फूलों की होली खेलने पर विवश कर दिया। अंत में बालीवुड स्टार मोनिका बेदी ने शानदार प्रस्तुति से बस्ती वासियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। संचालन रिद्म एकेडमी की डायरेक्टर डा. श्रेया व मानवी सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्लास्टिक के वेस्टेज से बने बापू की प्रतिमा का डीएम ने किया अनावरण

जासं,बस्ती: एपीएनपीजी कालेज परिसर में चल रहे स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम में बुधवार की शाम को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने प्लास्टिक के वेस्टेज एवं जूट के थैले को गलाकर निर्मित महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। डीएम ने प्रतिमा बनाने वाले सूरज से माल्यार्पण कराया तथा स्वयं भी माल्यार्पण किया। पंचायत राज विभाग द्वारा सिगल यूज प्लास्टिक से महात्मा गांधी की निर्मित मूर्ति का प्रदर्शन किया गया। पंचायत राज विभाग से प्लास्टिक संग्रह पर शिवा तथा शिव कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डीएम ने बताया कि सिगलयूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है और इसके निस्तारण पर भी खर्च बहुत ज्यादा होता है। इस समस्या से निपटने के लिए हम सभी को सिगलयूज प्लास्टिक का संग्रह करके इसे रीसाइकिल किए जाने की आवश्यकता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, संजय प्रताप जायसवाल, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, रिद्म एकेडमी की डायरेक्टर डा. श्रेया, डीपीआरओ एसएस सिंह, राजाशेर सिंह, रेड क्रास सोसायटी के सचिव कुलविन्द्रर सिंह मजहवी, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी