पुराना परिणाम दोहराने के लिए युवाओं और किसानों को साध रही भाजपा

सूत्रधार बने बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी। केंद्रीय गृह मंत्री ने युवाओं को जिगर का टुकड़ा कहा तो युवा उत्साहित हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 07:53 PM (IST)
पुराना परिणाम दोहराने के लिए युवाओं और किसानों को साध रही भाजपा
पुराना परिणाम दोहराने के लिए युवाओं और किसानों को साध रही भाजपा

एसके सिंह,बस्ती : पुराना परिणाम दोहराने के लिए भाजपा युवाओं और किसानों को साधने में लगी हुई है। मंडल की 13 विधानसभा सीटों को साधने के लिए यहां सांसद खेल महाकुंभ और जनसभा की पृष्ठभूमि तैयार की गई। इसके सूत्रधार बने बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी। केंद्रीय गृह मंत्री ने युवाओं को जिगर का टुकड़ा कहा तो युवा उत्साहित हो गए। किसान और चीनी मिलों की बात उठाई तो तालियां बजने लगी।

शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में आयोजित जनसभा में शाह ने साफ तौर पर एक बार फिर मंच से योगी सरकार की सराहना की। कहा कि यहां कानून का राज स्थापित हुआ है। विकास नए सोपान पर है। आवास, शौचालय और बिजली कनेक्शन में यूपी पहले जबकि उद्योग में दूसरे पायदान पर है। माफिया भागे फिर रहे हैं। एक समय था पुलिस वाले उनसे डरकर सैल्यूट करते थे लेकिन आज माहौल बदल गया है। पुलिसवालों के आगे माफिया हाथ जोड़ते फिर रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के साथ ही आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। किसानों को साधने से नहीं चूके अमित शाह

मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिले में 70 फीसद आबादी कृषि पर आधारित है। केंद्रीय गृहमंत्री किसानों को साधना नहीं भूले। कहा कि उत्तर प्रदेश का यह इलाका चीनी का कटोरा कहा जाता था। बसपा और सपा की सरकारों ने एक-एक कर चीनी मिलों को या तो बंद कर दिया या फिर औने-पौने दामों में बेच दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस क्षेत्र में नई चीनी मिलें लगाकर एक बार फिर से इसे चीनी का कटोरा बना कर किसानों की खुशहाली लौटा रहे हैं। मंडल की 13 सीटों पर साधा निशाना

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की जोड़ी बस्ती में भाजपा के लिए शुभ मानी जाती है। शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ के जरिये एक तीर से दो निशाने भाजपा साधने में सफल रही। खेल के जरिये युवाओं को जोड़ने के साथ ही जनसभा में दोनों नेताओं को एक साथ उतार कर भाजपा ने विकास, कानून व्यवस्था और चीनी मिलों का मुद्दा उठाकर बस्ती की पांच, संतकबीर नगर की तीन और सिद्धार्थनगर की पांच सीटों को साधने की पूरी कोशिश की। उत्तर प्रदेश में विकास नए सोपान पर,माफिया पुलिसवालों के आगे जोड़ रहे हाथ

चीनी मिलों का मुद्दा उठाकर किसानों व खेल से युवाओं को साधने की कोशिश

chat bot
आपका साथी