संतकबीरनगर कारागार में भेजे गए 77 बंदी

अब तक साढ़े तीन सौ कैदियों व बंदियों को पांच बार में भेजा जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:39 PM (IST)
संतकबीरनगर कारागार में भेजे गए 77 बंदी
संतकबीरनगर कारागार में भेजे गए 77 बंदी

जागरण संवाददाता, बस्ती : बस्ती से संतकबीरनगर में बनी नई जेल में कैदियों की शिफ्टिंग का कार्य जारी है। पांचवीं बार रविवार को 77 बंदियों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संतकबीरनगर जेल भेजा गया।

जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया कि यहां संतकबीरनगर जिले के करीब 88 बंदी ही शेष रह गए हैं। इन्हें भी शीघ्र रवाना कर दिया जाएगा। अब तक साढ़े तीन सौ कैदियों व बंदियों को पांच बार में भेजा जा चुका है। नवनिर्मित जेल में सजायाफ्ता कैदियों व अंडरट्रायल बंदियों की तेजी के साथ शिफ्टिंग होने से मुलाकात नियमित शुरू हो गई है और अदालत से रिहाई आदेश सीधे नई जेल भेजे जा रहे हैं। धीरे-धीरे संतकबीरनगर से जुड़े दस्तावेज आदि भी भेज दिए जा रहे हैं।

---

पांच सौ मास्क और 120 कंबल भेजे संतकबीरनगर

जेल अधीक्षक डीके पांडेय ने बताया कि संतकबीरनगर जेल में भेजे गए बंदियों के इस्तेमाल के लिए पांच सौ मास्क और बदलते मौसम के साथ ठंड से बचाव के लिए 120 कंबल भी दिया गया है।

-

पड़ोसी जिले के अधिकारियों को जेल विजिट से मिली मुक्ति बस्ती जिला जेल प्रशासन को संतकबीरनगर के न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के हर महीने होने वाले निरीक्षण और मुआयने से मुक्ति मिल गई है। अब सिर्फ बस्ती जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से ही मासिक मुआयना व औचक निरीक्षण करेंगे। पिछले 24 साल से दो-दो जनपद के अधिकारियों के द्वारा अमूमन एक ही दिन की जाने वाली विजिट का असर बंदियों के समय से खानपान व मुलाकात पर भी पड़ता था पर अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि बंदियों को उनके जिले की जेल में शिफ्ट करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी