गोरखपुर में कचहरी बस स्टेशन पर खुला बेबी फीडिंग रूम
डीएम ने कहा कि सरकार और प्रशासन की तरफ से आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम हो रहा है। महिलाओं का विकास सभी की प्राथमिकता में है। हमारी मातृ शक्ति को कमजोर समझना ही कमजोरी का लक्षण है।
गोरखपुर, जेएनएन।महिला यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर के कचहरी बस स्टेशन पर को बेबी फीडिंग रूम खुल गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित समारोह में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन ने उद्घाटन किया।
परिवहन विभाग और निगम के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं उनके स्वावलंबन पर जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से अच्छा व्यवहार करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति हैं। नवरात्र में इसी की पूजा की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। इसलिए इन्हें कहीं से भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। आज जहां देखिए, वहां महिलाएं काम कर रही हैं। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपने परिश्रम और कार्य का लोहा नहीं मनवाया है। हमारी मातृ शक्ति को कमजोर समझना ही कमजोरी का लक्षण है।
डीएम ने कहा कि सरकार और प्रशासन की तरफ से आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम हो रहा है। महिलाओं का विकास सभी की प्राथमिकता में है। महिलाओं में फर्स्ट एड किट, सेनेटरी पैड, सैनिटाइजर और मास्क बांटा। परिवहन अधिकारियों ने बस और आटो पर महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर, पुलिस सुरक्षा नंबर एवं नारी सशक्रीकरण से संबंधित पोस्टर व स्टीकर चस्पा किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत ङ्क्षसह, आरटीओ अनीता ङ्क्षसह, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल, सीमा गौतम, केके तिवारी, परशुराम पांडेय, एसपी श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, विनोद तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव और दिनेश मणि मिश्र आदि मौजूद थे।