सिद्धार्थनगर में छात्र काे जान से मारने की कोशिश, रेत दिया गला

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थानांतर्गत मस्जिदिया निवासी 17 वर्षीय गनेश विश्वकर्मा की हत्या की कोशिश की गई। अज्ञात लोगों ने उसका गला रेत दिया। गंभीर अवस्था में उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। घायल युवक कक्षा 10 का छात्र है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:45 AM (IST)
सिद्धार्थनगर में छात्र काे जान से मारने की कोशिश, रेत दिया गला
घायलावस्था में मस्जिदिया निवासी गनेश विश्‍वकर्मा। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थानांतर्गत मस्जिदिया निवासी 17 वर्षीय गनेश विश्वकर्मा की हत्या की कोशिश की गई। अज्ञात लोगों ने उसका बेरहमी से गला रेत दिया। गंभीर अवस्था में उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। घायल युवक कक्षा 10 का छात्र है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।

भाई के पास फोन करके बताया कि कोई उसका गला रेत रहा

मस्जिदिया निवासी रंगीलाल का बेटा गनेश हर रोज भोर में साथियों के साथ मार्किंग वाक के लिए निकलता था। बारिश के चलते कई दिनों से टहलना बंद था। मगर इधर दो-तीन दिनों से वह फिर घर से उसी समय निकल जाता था। रात करीब तीन बजे वह मोबाइल लेकर घर से निकला। करीब साढ़े तीन बजे उसका फोन अपने बड़े भाई संदीप के पास आया कि सड़क के उत्तर कर्बला के पास उसका गला कुछ लोग काट रहे हैं। स्वजन दौड़कर वहां गए तो गनेश से खून से लथपथ था। गले का काफी हिस्सा किसी धारदार हथियार से काटा गया था। हाथ पर भी कटने के निशान थे। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना स्थल पर काफी खून गिरा था। वहां घायल के अलावा किसी और की एक जोड़ी चप्पल पाई गई।

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर लाया गया गनेश को

घायल अवस्था में गनेश को सीएचसी लाया गया। पुलिस ने बयान लेने की कोशिश की तो वह कुछ नहीं बोल सका। उसने कागज पर कुछ लिखा, लेकिन उसका आशय लोग नहीं समझ पा रहे हैं। इसके बाद वह बिना कुछ लिखे बेहोश हो गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय फिर वहां से मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उसका आपरेशन चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मौके पर वह गए थे। जांच की जा रही है। घटना की वजह के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी