आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

आशा-संगिनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांगों को पूरा करने की मांग की। कहा कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:08 PM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

सिद्धार्थनगर: आशा-संगिनी कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांगों को पूरा करने की मांग की। कहा कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि जननी सुरक्षा को छोड़कर प्रत्येक माह 12 हजार रुपये मानदेय का भुगतान किया जाए। आशा संगिनी को प्रत्येक माह 15 हजार रुपये का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाध्यक्ष आशा-संगिनी संघ रानी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जीवन दांव पर लगाकर कार्य किया है। इसके बावजूद सरकार उन्हें उपेक्षित कर रही है। जिलाध्यक्ष आशा बहु संघ सुनीता जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके उनकी मांगों पर सरकार का ध्यान नहीं है। कहा कि कार्यकर्ताओं को एएनएम के पद पर पदोन्नति दी जाए। पारिश्रमिक का समय से भुगतान, बकाया प्रोत्साहन राशि देने, मार्च 2019 से अब तक बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की। रिकी वर्मा, छाया त्रिपाठी, उर्मिला देवी, राजश्री, अकाली देवी, इंद्रावती चौधरी, शशि प्रभा गिरी, संजीता यादव आदि मौजूद रहे। समाज मे दिव्यांगों को मिले बराबरी का अधिकार सिद्धार्थनगर : दिव्यांग कल्याण सेवा संस्थान मधुबेनिया चौराहा पर दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक खान ने कहा विकलांगों के प्रति सामाजिक कलंक को मिटाने का कार्य सरकार कर रही है।

सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा विकलांग लोगों के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिये इसे सालाना मनाने के लिये इस दिन को खास महत्व दिया जाता है। समाज में दिव्यांगों के बराबरी के विकास के लिये विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। संचालन राणा प्रताप सिंह किया। सिद्धार्थ गौतम, संदीप कुमा, संतोष श्रीवास्तव अविनाश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। नितेश पाण्डेय , श्रीधर पांडेय, अविनाश आजाद, श्रीराम सोनी, लफीज सलमान , अशोक मौर्या, सोनू सिंह, केपी पासवान, मनोज कुमार, संस्था प्रबन्धक अर्जुन कुमार, बाल गृह अधीक्षक मुकेश कुमार , रामकिशन, रामनाथ, सुनील कुमार, अनीता भारती , संजू देवी, केशव प्रसाद शिवशंकर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी