Gorakhpur Weather News: बार‍िश बंद होते ही सताने लगी उमस, अब दो अक्‍टूबर के बाद बारिश के आसार

बार‍िश का स‍िलस‍िला थमते ही गोरखपुर में उमस शुरू हो गई है। आगामी दो अक्टूबर से जिले में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके लिए तीन से चार दिनों में वायुमंडलीय परिस्थियां तैयार होने वाली हैं। इसके चलते जिले में बारिश होगी। लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:22 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:42 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: बार‍िश बंद होते ही सताने लगी उमस, अब दो अक्‍टूबर के बाद बारिश के आसार
बार‍िश का स‍िलस‍िला शुरू होते ही गोरखपुर में उमस शुरू हो गई है। - संगम दुबे

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बारिश थमते ही उमस ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। सुबह का न्यूनतम तापमान अपने औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वातावरण में नमी अधिक है। ऐसे में धूप की नमी के साथ जुगलबंदी होते ही लोगों अधिक गर्मी महसूस हो रही है। बीते एक सप्‍ताह से लगभग प्रत‍िद‍िन रुक रुककर हल्‍की बार‍िश हो रही थी ज‍िससे लोगों को काफी राहत म‍िल रही थी। बार‍िश का स‍िलस‍िला थमने से उमस फ‍िर बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी दो अक्टूबर से जिले में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके लिए तीन से चार दिनों में वायुमंडलीय परिस्थियां तैयार होने वाली हैं। इसके चलते जिले में बारिश होगी। लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी।

दो से जिले में हो सकती है झमाझम बारिश

सुबह से ही चमकदार धूप के आगे आसमान में छिटपुट छाए बादल बेबस नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह से लोगों को गर्मी ने बेचैन कर रखा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। दिन में पुरुआ हवाएं चल सकती हैं।

रविवार दिन में धूप व बादलों का मिला जुला असर देखने को मिला। दिन में कभी चटख धूप दिखी तो कभी आंशिक रूप से बादल छाये रहे।

ऐसा रहा रव‍िवार का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आर्द्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम 71 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा है कि सोमवार को हवा उत्तर-पूरब से दक्षिण-पूरब की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंट रह सकता है।

सितंबर में हो चुकी है 220 मिलीमीटर से अधिक बारिश

सितंबर माह में अब तक 220 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। सितंबर माह की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि माह समाप्त होने तक उम्मीद है औसत के करीब बारिश हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी