Gorakhpur Airport: गोरखपुर से दिल्ली के लिए आज से शुरू होगी एक और उड़ान

Gorakhpur To Delhi Flight गुरुवार से इंडिगो की दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट शुरू हो जाएगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 40 मिनट बाद वही फ्लाइट गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:54 PM (IST)
Gorakhpur Airport: गोरखपुर से दिल्ली के लिए आज से शुरू होगी एक और उड़ान
गोरखपुर से द‍िल्‍ली के एक और फ्लाइट शुरू होने जा रही है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। हवाई जहाज से दिल्ली का सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गुरुवार से इंडिगो की दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट शुरू हो जाएगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 40 मिनट बाद वही फ्लाइट गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

दिल्ली के लिए अब रोज पांच उड़ानें 

गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हो रही उड़ानों में स्पाइस जेट की दो और इंडिगो की एक उड़ान शामिल है। इसके अलावा इंडिगो प्रयागराज, हैदराबाद, बंग्लूरू, कोलकाता के लिए भी अपनी सेवाएं यात्रियों को निरंतर दे रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए यहां से एयर अलायंस भी प्रतिदिन सेवा दे रही है। गोरखपुर एयरपोर्ट से हो रही 13 उड़ानों में से सात उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी झोली में डाल रखी हैं।

यात्रियों की संख्या बढ़ी

लॉकडाउन से पहले 22 सौ का था एयर ट्रैफिक जनवरी 2021 से 24 मार्च तक, गोरखपुर एयरपोर्ट से हर रोज औसतन 1500-1600 लोगों ने हवाई सफर किया। तब दिल्ली के लिए चार, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और प्रयागराज के लिए एक-एक फ्लाइट थी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इंडिगो ने एक और फ्लाइट बढ़ाई है।

इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के लिए अपनी एक और उड़ान आज से शुरू कर रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस उड़ान के साथ दिल्ली के लिए कुल उड़ान हो जाएंगी। यहां से पैसेंजर लोड काफी अच्छा मिल रहा है।

प्रभाकर बाजपेई, एयरपोर्ट निदेशक।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सक्रियता

कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे स्‍टेशन के साथ साथ एयरपोर्ट भी चेकिंग व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गई है। दूसरे शहरों से आने वाले सभी यात्रियों की लगातार निगरानी की जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों की थर्मल स्‍केनिंग के बाद ही उन्‍हें बाहर जाने दिया जा रहा है। वहीं यहां से जाने वाले यात्रियों की भी जांच की जा रही है। जिन राज्‍यों में कोरोना का प्रकोप ज्‍यादा है वहां से आने वाले यात्रियों से आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखाने को कहा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी