प्रेमी से विवाद के बाद नाराज युवती रामगढ़ झील में कूदी Gorakhpur News

बताते हैं कि एक युवक और युवती रामगढ़ ताल स्थित जेट्टी पर पहुंचे। वहां दोनो टहलते रहे। उसके बाद उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर युवती ने ताल में छलांग लगा दिया। उसे किसी तरह से बचा लिया गया।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:29 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:06 PM (IST)
प्रेमी से विवाद के बाद नाराज युवती रामगढ़ झील में कूदी Gorakhpur News
गोरखपुर में रामगढ़ ताल का फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। रामगढ़ ताल स्थित जेट्टी पर अपने प्रेमी से नाराज एक युवती ने ताल में छलांग लगा दिया। गनीमत रही कि गोताखोरों की मदद से उसे बचा लिया गया। पुलिस उसे चौकी पर ले गई। वहां उसके स्वजन को सौंप दिया।

बताते हैं कि एक युवक और युवती रामगढ़ ताल स्थित जेट्टी पर पहुंचे। वहां दोनो टहलते रहे। उसके बाद उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर युवती ने ताल में छलांग लगा दिया। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तभी युवती को ताल में कूदता देख थोड़ी दूरी पर मौजूद गोताखोर आकाश यादव भी ताल में कूद गया। किसी तरह से युवती की जान बचाई गई। इस दौरान वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना की सूचना पर नौका बिहार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। वह उसे चौकी पर लेते आई। पुलिस के अनुसार युवती शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर में किराये का कमरा लेकर रहती है। परिजन से बात करने के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें सौंप दिया।

किशोरी संग दुष्कर्म, आरोपित के विरुद्ध मुकदमा

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में में 15 वर्षीय एक किशोरी संग उसी गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित दीपू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है। बुधवार की शाम किशोरी घर पर अकेली थी। उसके परिजन खेत गए थे। गांव का युवक किशोरी के घर गया। उसे अकेला पाकर आरोपित उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान किशोरी के परिजन आ गए और पकड़कर आरोपित को बुरी तरह से धुना। इयके बाद इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। थोड़ी देर में पीआरवी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 376(3), 452, 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

chat bot
आपका साथी