प्रेम विवाह से नाराज पिता व भाई ने युवती पर किया प्राणघातक हमला Gorakhpur News

सविता बीते कुछ वर्षों से अपने पति के साथ हिमांचल प्रदेश रहती है। करीब माह भर पूर्व सविता के ससुर का निधन हुआ। उसके बाद सविता अपने पति के साथ गांव आ गई है। उसके भाई व पिता ने उस पर हमला कर दिया।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:23 PM (IST)
प्रेम विवाह से नाराज पिता व भाई ने युवती पर किया प्राणघातक हमला Gorakhpur News
अपराध से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेेेेेेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। गोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासिनी सविता पर उसके पिता व भाई ने फांवड़े से जानलेवा हमला किया है। वह उसके प्रेम विवाह करने से नाराज थे। युवती के गर्दन व कंधे पर गंभीर चोट आई है। युवती को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है।

सविता ने 2011 में गांव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज किया है। इस शादी से सविता के भाई व पिता नाराज हैं। सविता के पति ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 व 2016 में भी उसकी पत्नी के भाई व पिता ने हमला किया था। इसमें उन पर एनसीआर भी दर्ज हुआ था।

हिमाचल से गांव लौटने पर हुआ वारदात

सविता बीते कुछ वर्षों से अपने पति के साथ हिमांचल प्रदेश रहती है। करीब माह भर पूर्व सविता के ससुर का निधन हुआ। उसके बाद सविता अपने पति के साथ गांव आ गई है। सविता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गुरुवार को वह घर में बच्चो के साथ थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत गए थे। तभी उसके भाई व पिता ने उस पर हमला कर दिया।

दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल से पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रदीप निवासी फुटहवा ईनार को गिरफ्तार किया है। एक महिला ने प्रदीप पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शादी के लिए कहा कि वह महिला की आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पति को शराब पिलाकर करा लिया भूमि का बैनामा

गगहा थना क्षेत्र के पाल्हीपार निवासी हेमा सिंह ने गगहा थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनके गांव के दो व्यक्तियों ने उनके पति रविन्द्र सिंह को शराब पिलाकर बीते 7 जून को भूमि का बैनामा करा लिया। उन्होंने कहा कि उस दिन से उनके पति लापता हैं। प्रभारी निरीक्षक गगहा अमित दुबे ने कहा कि महिला के पति थाने पर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से करीब 15 वर्ष पूर्व उनका पत्नी से संबंध विच्‍छेद हो चुका है। कर्ज से आजिज आकर उन्होंने अपनी भूमि बेची है।

chat bot
आपका साथी