तीन दिन की यात्रा पर कल कुशीनगर आएंगे म्यांमार के राजदूत

कुशीनगर में भंते एबी ज्ञानेश्वर को देंगे अभिधज्जा महारथा गुरु की उपाधि राजदूत के साथ आएगा 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल भंते को यह पुरस्कार देने के लिए म्यांमार सरकार ने चार जनवरी को घोषणा की थी म्यामार में सैनिक शासन व कोरोना की वजह से कार्यक्रम नहीं हो सका था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:00 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:00 AM (IST)
तीन दिन की यात्रा पर कल कुशीनगर आएंगे म्यांमार के राजदूत
तीन दिन की यात्रा पर कल कुशीनगर आएंगे म्यांमार के राजदूत

कुशीनगर: म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ 26 जून की शाम दिल्ली से सड़क मार्ग से कुशीनगर पहुंचेंगे। वह, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व अन्य लोगों की उपस्थिति में भंते एबी ज्ञानेश्वर को म्यांमार सरकार द्वारा घोषित अभिधज्जा महारथा गुरु की विशिष्ट धार्मिक उपाधि म्यांमार बुद्ध मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में 27 जून को सुबह नौ बजे प्रदान करेंगे।

भंते को यह उपाधि को देने की घोषणा म्यांमार सरकार ने अपने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी वर्ष चार जनवरी को की थी। इसके पूर्व म्यांमार का 11 सदस्यीय दल राजदूत के साथ महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विशेष पूजा करेगा। इसकी जानकारी स्वयं देते हुए कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भंते एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 28 जून को सुबह महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में पूजा करने के बाद प्रतिनिधि मंडल सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।

विधायक ने की प्रवेश द्वार पर अशोक चक्र बनवाने की मांग

विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन को पत्र भेज बुद्ध गमन मार्ग स्थित समऊर बाजार ( बिहार बुजुर्ग ) में अशोक चक्र लाट सहित प्रवेश द्वार व भगवान बुद्ध की ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।

विधायक ने लिखा है कि जनपद कुशीनगर बिहार राज्य की सीमा से लगा है। बोधगया व वैशाली के उपरांत बुद्ध गमन मार्ग का विकास आवश्यक है। विधायक कुशवाहा ने कहा कि वह इस मांग को लेकर पर्यटन सचिव से मिलेंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधारोपण

विशुनपुरा विकास खंड के बलकुड़िया गांव में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत हो गई थी। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने घरों के आसपास फलदार, छायादार पौधे लगाएं, ताकि आक्सीजन की कमी न होने पाए।

भाजपा नेता दिनेश चौधरी ने कहा कि पेड़-पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलता है। इसलिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। ग्राम प्रधान के पति विनोद गुप्त ने आभार जताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि पीपल व बरगद का पौधा सार्वजनिक जगहों पर लगाएं। नित्यानंद पांडेय, मनोज कुमार, जवाहर पाल, सुब्बा चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी